शाहरुख़ खान के नाम से जगमगा उठी विश्व की सबसे बड़ी ईमारत बुर्ज खलीफा, ऐसे दी जन्मदिन की बधाई !

    शाहरुख़ खान के नाम से जगमगा उठी विश्व की सबसे बड़ी ईमारत बुर्ज खलीफा!

    शाहरुख़ खान के नाम से जगमगा उठी विश्व की सबसे बड़ी ईमारत बुर्ज खलीफा, ऐसे दी जन्मदिन की बधाई !

    शाहरुख़ खान की फैन फॉलोविंग ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी फैली हुई है। उन्हें चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद है जिसका एक उदारहण उनके जन्मदिन पर मिला। कल यानी शनिवार को शाहरुख़ खान ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें तमाम सेलेब्रिटीज से बधाइयाँ मिली, फैन्स उनकी एक झलक के लिए उनके घर मन्नत के बाहर नज़र आये। लेकिन सबसे खास था दुबई की सबसे बड़ी ईमारत बुर्ज खलीफा पर शाहरुख़ का नाम जगमगाना।

    बुर्ज खलीफा की तरफ से शाहरुख़ को बर्थडे विश किया गया जिसे देखने के लिए चारों तरफ लोग इस नज़ारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। इस वीडियो को खुद शाहरुख़ ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए इस प्यार के लिए शुक्रियादा किया।

    शाहरुख़ के फ़िल्मी करियर की रफ़्तार जरुर धीमी हो गई हो लेकिन आज भी वो अपने फैन्स के लिए किंग है। आज भी उनकी एक झलक के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं। यही ताकत है शाहरुख़ खान के नाम में। जहां अक इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात है तो फ़िलहाल शाहरुख़ किसी अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में है जिसके बाद वो खुद अपनी उस फिल्म के बारे में दुनिया को बतायंगे।