चंद्रगुप्त मौर्य एक्टर सौरभ राज खतरों के खिलाड़ी 11 में दिखाएंगे अपने टैलेंट

    चंद्रगुप्त मौर्य एक्टर सौरभ राज खतरों के खिलाड़ी 11 में दिखाएंगे अपने टैलेंट

    चंद्रगुप्त मौर्य एक्टर सौरभ राज खतरों के खिलाड़ी 11 में दिखाएंगे अपने टैलेंट

    सौरभ राज जैन जो कि चंद्रगुप्त मौर्य सीरीयल में विलेन का रोल निभा चुके हैं, वो अब अपने स्टंट दिखाने के लिए तैयार हैं। एक्टर अब खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आएंगे। वो पहले नच बलिए डांस रियेलिटी शो में भी परफोर्म कर चुके हैं। सौरभ अब अपना एडवेंचर दिखाने को तैयार हैं। इससे पहले भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 के लिए सौरभ को अप्रोच किया गया था।

    खतरों के खिलाड़ी से जुड़े टाइम्स ऑफ इंडिया के एक सोर्स ने बताया, ''सौरभ ने हाल ही में रियेलिटी शो के नए एडिशन को ज्वाइन किया है। वो फिक्शन जोनर का लोकप्रिय चेहरा हैं और उन्हें शो में रखना मजेदार होगा। वो अपने डेली शॉप्स के लिए जाने जाते हैं और खतरों के खिलाड़ी उनके लिए चैलेंजिंग एडवेंचर होगा।''

    इससे पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स में सौरभ के अलावा अर्जुन बिजलानी और एजाज खान का भी नाम कंफर्म बताया गया है। खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी। अगर सब सही रहा तो कास्ट और क्रू 15 अप्रैल से 25 मई तक शूटिंग के लिए उड़ान भरेंगे। हालांकि अब लोकेशन कंफर्म नहीं है लेकिन सोर्स के मुताबिक अबू धाबी में ये शूट हो सकता है।