राजीव सेन और चारू आसोपा ने 3 महीने बाद सेलिब्रेट की शादी की सालगिरह, तस्वीरें की शेयर

    राजीव सेन और चारू आसोपा ने 3 महीने बाद सेलिब्रेट की शादी की सालगिरह

    राजीव सेन और चारू आसोपा ने 3 महीने बाद सेलिब्रेट की शादी की सालगिरह, तस्वीरें की शेयर

    इस पुरे लॉकडाउन सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस चारू आसोपा क शादीशुदा जिंदगी सुर्ख़ियों में बनी रही। दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई और बात इतनी बढ़ गई कि राजीव मई में ही चारू को मुंबई में अकेला छोड़ कर दिल्ली में अपने दूसरे घर आ कर रहने लगे। लेकिन अब राजीव वापस चारू के पास मुंबई में आ गए हैं। दोनों ने पुरानी लड़ाइयों को आपस में सुलझा लिया हाउ एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

    राजीव और चारू के रिश्ते में आई दरार भर गई है इसलिए अब करीब 4 महीने बाद दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई। दरअसल, इस साल जून में ही दोनों की शादी को एक साल पूरा हो गया था लेकिन उस समय दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं था और दोनों अलग भी रह रहे थे। ऐसे में दोनों ने अब अपनी पहली सालगिरह धूमधाम से मनाई। राजीव और चारु ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।

    >div>

    तस्वीरों में दोनों को वाइट ऑउटफिट में देखा जा सकता है। घर बलूंस और कई तरफ की सजावटों के साथ सजा हुआ है। दिल के अकार में लाल केक भी नज़र आ रहा है। देखिये।

     बता दें, 7 जून 2019 को दोनों ने हिन्दू और क्रिस्चियन रीतिरिवाजों से गोवा में शादी की थी। लेकिन शादी के एक साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे से सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था। चारू ने अपना सरनेम हटा लिया था और राजीव ने शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। लेकिन अच्छी खबर ये है कि दोनों के बीच अब सब ठीक है। उम्मीद है आगे भी दोनों के रिश्ते ठीक रहे।