चेतन हंसराज ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में निभाया था ये अहम किरदार, मिलती थीं ढ़ेरों चिट्ठियां

    चेतन हंसराज ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में निभाया था ये अहम किरदार,

    चेतन हंसराज ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में निभाया था ये अहम किरदार, मिलती थीं ढ़ेरों चिट्ठियां

    दूरदर्शन के बाद कलर्स टीवी पर भी बीआर चोपड़ा की महाभारत को दोबारा दिखाया जा रहा है। इस पौराणिक सीरियल ने कई एक्टर्स को नई पहचान दी जिसमें से एक चेतन हंसराज भी हैं। चेतन को आपने कई टीवी सीरियल में विलेन के रूप में देखा होगा। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बीआर चोपड़ा की महाभारत से कर ली थी। महाभारत में 14 साल के  चेतन ने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। वो श्री कृष्ण के भाई बलराम के किरदार में नज़र आये थे। अपने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए चेतन ने एक इंटरव्यू में बात की।

    चेतन ने कहा ‘जब मैं महाभारत में बलराम का किरदार निभा रहा था तब मैं 14 साल का था, और यह पूरी तरह से जादुई था। हम सभी को अपने फैंस की तरफ से बहुत से मैसेज, लैटर मिलते थे। मैं स्कूल में था और हर दिन मुझे लैटर से भरा बैग मिलता था। फैंस लैटर के साथ एक स्टैम्प के साथ खाली लिफ़ाफ़ा भेजते थे मुझे उस लिफाफे में अपनी ऑटोग्राफ की हुई तस्वीर उस लिफाफे में वापस भेजनी होती थी।’

    चेतन हंसराज ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में निभाया था ये अहम किरदार, मिलती थीं ढ़ेरों चिट्ठियां

    चेतन आगे कहते हैं , "स्कूल जाने से पहले, मैं अपनी तस्वीरों पर हस्ताक्षर करता और उन्हें लिफाफे में रखता था। हर सुबह मेरे पिता मुझे हस्ताक्षर करने के लिए तस्वीरों के साथ लिफाफे का ढेर देते थे। यह एक अद्भुत समय था और मेरे पास बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। शो और मुझे खुशी है कि मुझे इसे कलर्स पर रिलेट करने का अवसर मिल रहा है।’


    महाभारत को रवि चोपड़ा और बीआर चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इसमें भगवान कृष्ण के रूप में नीतीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना, रूपा गांगुली, गजेंद्र चौहान, पुनीत इस्सर, पंकज धीर जैसे कई एक्टर्स ने काम किया था।