सिनेमाघर 15 अक्टूबर से फिर खुलेंगे, ये 8 फिल्में बड़े पर्दे पर आ सकती हैं नजर

    सिनेमाघर 15 अक्टूबर से फिर खुलेंगे, ये 8 फिल्में बड़े पर्दे पर आ सकती हैं नजर

    सिनेमाघर 15 अक्टूबर से फिर खुलेंगे, ये 8 फिल्में बड़े पर्दे पर आ सकती हैं नजर

    आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर देशभर में सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। 15 अक्टूबर से सभी थियेटर्स और मल्टीप्लेक्स खोल दिए जाएंगे। कोरोना के कारण मूवी हॉल्स पूरे देश में मार्च महीने से बंद कर दिए गए थे। अब थियेटर्स खुल तो रहे हैं लेकिन 50% सीट के साथ ही खुलेंगे।

    वहीं कई बड़े बजट की फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा था और कुछ अभी भी रिलीज होने के लिए बाकी हैं, इन फिल्मों के मेकर्स के लिए भी ये खुशी की बात होगी। यहां देखिए बॉलीवुड और हॉलीवुड की वो 8 फिल्में जो इस साल थियेटर्स पर रिलीज हो सकती हैं।

    1. सूर्यवंशी
    रोहित शेट्टी की इस फिल्म को मार्च में रिलीज होना था लेकिन नहीं हो पाई। काफी लंबे तक समय इंतजार करने के बाद मेकर्स इसे ओटीटी पर रिलीज करने के बारे में सोचने लगे थे। फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आएंगे।

    2. 83
    ये फिल्म इसी साल गर्मियों में रिलीज होनी था। फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। रणवीर सिंह फिल्म में लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का रोल कर रहे हैं। इसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया है।

    3. टीनेट
    क्रिस्टोफर नोलॉन्स की ये फिल्म दुनिया के कुछ हिस्सो में रिलीज हो चुकी है। लेकिन इंडिया में थियेटर्स बंद होने के कारण रिलीज नहीं हो पाई थी। डेविड वाशिंगटन लीड रोल मे हैं उनके साथ रॉबर्ट पेटिन्शन भी नजर आएंगे। फिल्म का कुछ हिस्सा मुंबई में भी शूट हुआ है और डिंपल कपाड़िया एक स्पेशल रोल में दिखेंगी।

    4. डेथ ऑन नाइल
    ये फिल्म यूएस और कुछ और देशों में 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। हालांकि भारत में इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई थी। इसमें गेल गेडोट जैसी स्टार्स लीड रोल मे हैं। इंडिया की तरफ से इसमें अली फजल नजर आएंगे।

    5. नो टाइम टू डाई
    फिल्म को नंवबर में रिलीज होना है। लेकिन कई बार इसकी रिलीज डेट बदली जा चुकी है। ये इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। जेम्स बॉन्ड बने डेनियल क्रेग फिल्म के लीड हैं।

    6. डून
    ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है। टिमोथ चैलमेट लीड रोल मे हैं। उनके साथ जेनडाया, जोश ब्रोलिन, रेबेका फरगुसन, ऑस्कर इसाक भी नजर आएंगे। ये फिल्म 1965 की फ्रेंक हर्बर्ट की नोवल पर आधारित है।

    7. कुली नंबर 1
    इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। वरुण धवन और सारा अली खान लीड रोल मे हैं। ये 90 के दशक में आई कुली नंबर 1 का ही रीमेक है जिसमें गोविंदा और करिश्मा लीड रोल मे हैं। इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है।

    8. WW84
    पेटी जेकिन्स की वंडर वूमेन की सीक्वल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ये भी साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। गैल गेडोट इसमें डियाना प्रिंस के तौर पर और क्रिस पाइन स्टीव ट्रेवर के तौर पर एक बार फिर नजर आएंगे।