इन बड़े विवादों में फंसे एक ही परिवार के ये सदस्य !

    इन बड़े विवादों में फंसे एक ही परिवार के ये सदस्य !

    बॉलीवुड सेलेब्स का विवादों से पुराना नाता है। हम अक्सर खबरों में इन स्टार्स से जुड़े मामले पढ़ते और देखते रहते हैं। कुछ मामले इतने बड़े हैं कि सितारों को जेल की हवा तक खानी पड़ी और कुछ ऐसे भी जिससे खूब बदनामी हुई। इस लिस्ट में कुछ नाम ऐसे भी हैं जिनके परिवार में एक से ज़्यादा सदस्य का नाम किसी न किसी बड़े या छोटे विवाद से नाम जुड़ा हुआ है।

    साल 2018 के पहले तीन महीनों में टीवी इंडस्ट्री में हुए ये 5 बड़े विवाद !

    तो ये हैं बॉलीवुड के परिवार जो किसी न किसी वजह के चलते विवादों में घिरे रहे-

    आदित्य पंचोली और सूरज पंचोली

     -

    अपने से आधी उम्र की कंगना रनौत से अफेयर और फिर पुलिस कंप्लेंट। ये विवाद बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के साथ जुड़ा हुआ है। एक वक़्त पर तो कंगना और आदित्य दोनों ने खुलकर एक दूसरे के विरोध में बोला। इस मामले के बाद आदित्य की खूब बदनामी हुई। इतना ही नहीं एक क्लब ने लड़ाई-झगडा करने को लेकर भी आदित्य का नाम सामने आया था।

    ये हैं बॉलीवुड की अभी तक की सबसे विवादित किसेज़ !

     -

    जिया खान सुसाइड केस तो कोई नहीं भुला होगा। इस केस में जिया के बॉयफ्रेंड रहे सूरज का नाम आया। यहाँ तक कि इसी वजह से उनका फ़िल्मी सफ़र भी बीच में अटक गया। आदित्य और सूरज दोनों पिता बेटे का नाम इन बड़े मामलों में आ चुका है।

    IPL में विवादों से जुड़ चुका है इन बॉलीवुड सेलेब्स का नाम !

    महेश भट्ट और राहुल भट्ट

     -

    महेश भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर हैं। इन्होने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन ये उस वक्त सुर्ख़ियों में आये थे जब इन्होने अपनी बेटी पूजा भट्ट को किस किया था। ये उस वक़्त का सबसे बड़ा विवाद था।

     -

    राहुल भट्ट को आपने बिग बॉस में देखा होगा। राहुल तब सुर्ख़ियों में आये जब मुंबई धमाकों में इनका नाम उछला। बताया गया कि मुंबई हमलों में शामिल डेविड डेडली और राहुल अच्छे दोस्त थे। हमले वाले दिन डेविड ने राहुल को ताज होटल में न जाने की भी सलाह दी थी। इसके बाद राहुल से खूब पूछताछ हुई।

    सलीम खान और सलमान खान

     -

    सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी बेमिसाल मानी जाती थी, दोनों ने कई फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखी थी। लेकिन एक फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर दोनों में विवाद हुआ उसके बाद दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया।

     -

    सलमान खान से जुड़े विवाद शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा। फिर चाहे मुंबई का हिट एंड रन केस हो या जोधपुर में काले हिरण का शिकार। वैसे इसके अलावा भी कई सारे विवाद हैं जो सल्लू भाई के नाम से साथ जुड़े हैं।

    जितेन्द्र और एकता कपूर 

    अभी कुछ दिन पहले ही जितेन्द्र पर एक लड़की ने शाररिक शोषण का आरोप लगाया था। ये मामला करीब 35 साल पुराना बताया गया था। लेकिन इस खबर के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

     -

    एकता कपूर अपने निडर और बेबाक रवैये के लिए जानी जाती हैं। वैसे तो उनके नाम बहुत से विवाद हैं। लेकिन हल में उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा बयाँ दिया था। जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई।

    जैकी श्रॉफ और आयेशा श्रॉफ 

     -

    सालों पहले एक्ट्रेस फराह नाज़ ने जैकी पर छोटी बहन तब्बू से छेड़खानी का आरोप लगाया था। उस वक़्त इस  मामले ने काफी तूल पकड़ा था। उसके बाद तब्बू ने दोबारा कभी जैकी के साथ कोई फिल्म नहीं की। इसके अलावा जैकी ने एक इंटरव्यू में अपने आप को होमोसेक्सुअल बोला था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे गलत बताया।

     -

    इसके अलावा जैकी श्रॉफ की पत्नी आयेशा श्रॉफ का नाम भी विवादों में रह चुका है। एक्टर साहिल खान के साथ अफेयर और फिर सीडीआर में उनका नाम विवाद के लिए काफी था।