प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पीएम केयर्स फंड में किया डोनेट, कहा कोई भी अमाउंट छोटी नहीं

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पीएम केयर्स फंड में किया डोनेट

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पीएम केयर्स फंड में किया डोनेट, कहा कोई भी अमाउंट छोटी नहीं

    कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ने के लिए हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। कुछ लगातार सोशल मीडिया के जरिये लोगों को मोटिवेट कर रहे हैं। तो कुछ ने दान कर बड़ी मदद की है। अब इस लिट्स में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का नाम भी शामिल हो गया है। प्रियंका ने खुद इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने कुछ NGO और पीएम केयर्स फंड में डोनेट कर दिया है।

    प्रियंका ने लिखा ‘दुनिया भर में बहुत से लोगों को पहले से ज्यादा हमारी हमारी मदद की जरूरत है। निक और मैंने कुछ ऐसे संगठनों को डोनेट किया है जो कम आय वाले और बेघर परिवारों की मदद कर रहे हैं, जो  डॉक्टरों की मदद कर रहे हों और बच्चों को खिला रहे हों और हां जो म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मदद कर रहे हों। इन्हें आपके समर्थन की भी जरूरत है, और हम आपको डोनेट करने के लिए प्रेरित करेंगे। कोई भी रकम बहुत छोटी नहीं है, भले ही यह 1 ही डॉलर क्यों ना हो।’ प्रियंका ने टैग करके बताया है कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के राहत कोष में, यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका, गूंज जैसे संगठनों को डोनेट किया है।

    बता दें, प्रियंका और निक से पहले अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, तापसी पन्नू, शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन, राजकुमार राव और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से प्रभास, चिरंजीवी, पवन कुमार, राम चरण, महेश बाबु जैसे एक्टर्स डोनेट कर चुके हैं। अब इस लिए में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है।