क्वारंटाइन के बीच पति निक जोनस के साथ वर्कआउट करती दिखी प्रियंका चोपड़ा, वीडियो

    क्वारंटाइन के बीच पति निक जोनस के साथ वर्कआउट करती दिखी प्रियंका चोपड़ा

    क्वारंटाइन के बीच पति निक जोनस के साथ वर्कआउट करती दिखी प्रियंका चोपड़ा, वीडियो

    कोरोना वायरस का असर तेजी से फैल रहा है। ऐसे में दुनियाभर के लोग इस बीमारी से बचाव के लिए अपने आप को घर में बंद किये बैठे हैं। इसके साथ ही हमारे बॉलीवुड सेलेब्स इस फ्री टाइम का सही इस्तेमाल बता रहे हैं। कुछ घर का काम खुद करते दिख रहे हैं तो कुछ परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने भी पति निक जोनस के साथ अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।

    प्रियंका इस फ्री टाइम में ज़्यादातर वक़्त पति निक जोनस और अपने पालतू जानवरों के साथ बिता रही हैं। इसके साथ ही वर्कआउट पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। उनके फैन पेज पर वर्कआउट करते उनका वीडियो सामने आया है।

    प्रियंका इस वक़्त अमेरिका में हैं और लगातार सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के टच में हैं। वो लगातार अपने पोस्ट के जरिये लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील कर रही हैं। हाथ धोने के सही तरीके के साथ उन्होंने हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करने की सलाह भी दी थी। वहीं पीएम मोदी के कहने पर उन्होंने अमेरिका से ही कोरोना कमांडोज के लिए तालियां बजाई थी।