कोरोनावायरस लॉकडाउन: रणवीर-दीपिका ने एंजॉय की चॉकलेट तो जाह्नवी-खुशी घर पर कर रहे हैं ये काम

    कोरोनावायरस लॉकडाउन: रणवीर-दीपिका ने एंजॉय की चॉकलेट

    कोरोनावायरस लॉकडाउन: रणवीर-दीपिका ने एंजॉय की चॉकलेट तो जाह्नवी-खुशी घर पर कर रहे हैं ये काम

    कोरोनावायरस ने ज्यादातर लोगों को घर पर बैठा दिया है। करीब करीब पूरा बॉलीवुड भी घर पर ही बैठा है। स्टार्स जैसे भी घर पर समय बिता रहे हैं, उसकी वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं। रणबीर दीपिका से लेकर करीना कपूर ने अपने घर के एंक्सपीरियंस को शेयर किया है। आइए दिखाते हैं कि आपके फेवरेट स्टार्स घर पर क्या कर रहे हैं।

    रणवीर दीपिका ने एंजॉय की चॉकलेट

    दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बूमरेंग शेयर किया है जिसमें वो और रणवीर सिंह चॉकलेट लेकर चीयर्स कर रहे हैं। इससे पहले दीपिका ने बताया था कि वो इन दिनों अपने घर की अलमारी साफ कर रही हैं।

    जाह्नवी और खुशी
    जाह्नवी अपनी बहन के साथ मस्ती कर रही हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशी के चेहरे पर कोई पेंटिंग कर रहा है और उनके चेहरे पर खुशी लिखा हुआ है और पीछे से जाह्नवी की आवाज आ रही है।

    करीना कपूर की वीडियो चैट
    वहीं करीना कपूर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपने बेस्ट फ्रेंड मलाइका और अमृता अरोड़ा से वीडियो कॉलिंग पर बात कर रही हैं।

    कोरोनावायरस लॉकडाउन: रणवीर-दीपिका ने एंजॉय की चॉकलेट तो जाह्नवी-खुशी घर पर कर रहे हैं ये काम

    इसके अलावा हाल ही में कैटरीना भी हाल ही में घर पर गिटार सीखती नजर आई थीं और विक्की कौशल भी मुंबई में जिम बंद हो जाने के बाद घर में ही जिम कर रहे हैं।