दूरदर्शन पर वापस आ गया शाहरुख़ खान का सर्कस और रजित कपूर का 'ब्योमकेश बक्शी

    दूरदर्शन पर वापस आ गया शाहरुख़ खान का सर्कस और रजित कपूर का 'ब्योमकेश बक्शी

    दूरदर्शन पर वापस आ गया शाहरुख़ खान का सर्कस और रजित कपूर का 'ब्योमकेश बक्शी

    कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखए हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। 21 दिनों तक देश बंद है। सिर्फ जरुरी खाने-पीने का सामान और मेडिकल स्टोर ही खुले रहेंगे। ऐसे में पुलिस भी लोगों को घरों में बंद रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर लगातार लोग रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण की मांग कर रहे थे जिसे सुचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सुन लिया। मंत्री जी के आदेश के बाद 28 मार्च यानी आज से टीवी पर दिन में 2 बार रामायण और महाभारत दिखाया जायेगा। अब इस बीच एक और अच्छी खबर है कि दूरदर्शन पर शाहरुख़ खान का पॉपुलर टीवी शो 'सर्कस' और रजित कपूर के सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी' को भी टेलीकास्ट किया जायेगा।

    दूरदर्शन के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है। ट्वीट में बताया गया है कि शाहरुख़ खान के फैंस के लिए खुशखबरी है कि वो 1989 में आये सर्कस को दोबारा से टीवी पर देख पाएंगे। ये शो आज रात 8 बजे से टेलीकास्ट होगा।

    वहीं दूसरे ट्वीट में राजित कपूर के पॉपुलर शो 'ब्योमकेश बक्शी' कको दोबारा टेलीकास्ट करने की बात की गई है। ट्वीट में लिखा है रजित कपूर को डिटेक्टिव बने जरुर देखें। ये शो सुबह 11 बजे दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होगा।

    बता दें, लॉकडाउन के बीच घरों में बंद लोगों के लिए ये अच्छी खबर हैं। न सिर्फ वो खुद बल्कि अपने बच्चों के साथ इन शोज़ को देख सकते हैं। ये ऐसे वक़्त में भरपूर मनोरंजन का साधन है।