'दंगल' गर्ल फातिमा अब 'सूरज पे मंगल' भारी में बनेंगी मराठी मुलगी, ऐसा होगा कैरेक्टर

    'दंगल' गर्ल फातिमा अब 'सूरज पे मंगल' भारी में बनेंगी मराठी मुलगी

    'दंगल' गर्ल फातिमा अब 'सूरज पे मंगल' भारी में बनेंगी मराठी मुलगी, ऐसा होगा कैरेक्टर

    'दंगल' गर्ल कहे जाने वाली फातिमा सना शेख अब 'सूरज पे मंगल भारी' नाम की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो मराठी मुलगी बनी है। यानी उनका किरदार एक मराठी महिला का है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। अपना लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''ये मराठी मुलगी पड़ेगी सब पर भारी। सूरज पे मंगल भारी से फर्स्ट लुक।'' उन्होंन लाल  साड़ी पहनी है और गले में जेवर भी हैं। वो एकदम नई दुल्हन की तरह सजी हुई हैं।


    फिल्म में मनोज तिवारी और दिलजीत दोसांझ भी मेन रोल मे हैं। दिलजीत और मनोज का भी फिल्म से एक लुक रिवील हुआ था जिसमें दोनों ट्रेन के गेट पर खड़े होते हैं। फिल्म की कहानी 90 के दशक की बताई जा रही है। इसे अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

    अभिषेक ने आईएनएस से बात करते हुए फातिमा के कैरेक्टर पर बताया था, ''उनका कैरेक्टर दोहरी शख्सियत है, जिसके लिए हमें एक ऐसे एक्ट्रेस की जरूरत थी जो समान सहजता के साथ कमजोर, रहस्यमय और मुखर हो सके।''