दीपिका ने मसालों के साथ-साथ ने रणवीर पर भी लगाया लेबल, बताया 'खिलजी' को नींद कितनी पसंद है!

    दीपिका ने मसालों के साथ-साथ ने रणवीर पर भी लगाया लेबल

    दीपिका ने मसालों के साथ-साथ ने रणवीर पर भी लगाया लेबल, बताया 'खिलजी' को नींद कितनी पसंद है!

    बॉलीवुड की सुपरहिट्स की मशीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों बाकी सबकी तरह घर में अपना वक़्त गुज़ारने के लिए कुछ न कुछ खुराफात करती रहती हैं औरत इस बार उनकी खुराफात का शिकार हुए हैं पति रणवीर सिंह। आपको बता दें कि कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन में दीपिका पादुकोण ने एंटरटेनमेंट का एक नया साधन खोज निकाला है और एक आम इन्सान की तरह घर के डेली काम करते हुए अपने सुपरस्टार सेल्फ की लाइफ को एक वेब सीरीज की तरह दर्शकों के सामने रख रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्सपर्ट राजीव मसंद को ऑनलाइन इंटरव्यू देते हुए दीपिका ने बताया था कि उन्हें चीज़ों को अरेंज करना बहुत पसंद आता है और वो आजकल किचन में चीज़ों पर, जैसे मसालों के डब्बों पर लेबल लगा रही हैं।

    अपनी डेली लाइफ  के ‘सीज़न 1: एपिसोड 6’ में दीपिका ने अपने लेबल मेकर की फोटो भी शेयर की थी। इंटरव्यू में दीपिका ने ये भी बताया था कि रणवीर को सोना बहुत पसंद है और वो 24 घंटे में से 20 घंटे तो सोए ही रहते हैं। दीपिका की लेटेस्ट फोटो इसी बात का सुबूत है।

    दीपिका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘और जब मैं ये सब कर रही थी!’ दीपिका ने अपने लेबल मेकर से सोए हुए रणवीर के माथे पर भी एक लेबल लगा डाला जिसपे लिखा था ‘हस्बैंड’। ये कपल वाकई क्यूटनेस की पराकाष्ठा है!