प्रियंका चोपड़ा पर भारी पड़ी दीपिका पादुकोण की पॉपुलैरिटी, टॉप 10 में बनाई जगह !

    प्रियंका चोपड़ा पर भारी पड़ी दीपिका पादुकोण की पॉपुलैरिटी, टॉप 10 में बनाई जगह !

    इसमें कोई शक नहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज़ हैं। लेकिन जब बात इन दोनों में कम्पटीशन की होने लगे तो बहुत मुश्किल है दोनों में से किसी एक को बेहतर बता पाना। ये दोनों ही अपनी जगह बेस्ट हैं। जहां प्रियंका पिछले 2 सालों से हॉलीवुड में पहचान बना रही हैं तो वहीं दीपिका बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ रही हैं। 

    हाल सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स और पॉपुलैरिटी के अनुसार एक रिपोर्ट आई है। इस सबसे पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में दीपिका और प्रियंका ने भी जगह बनाई है। लेकिन खास बात ये है कि हॉलीवुड में भी पहचान बनाने के बाद भी प्रियंका इस लिस्ट में दीपिका से पीछे रह गई हैं।

    प्रियंका चोपड़ा पर भारी पड़ी दीपिका पादुकोण की पॉपुलैरिटी, टॉप 10 में बनाई जगह !

    आपको बता दें, हॉलीवुड की एक वेबसाइट के मुताबिक ये नतीजे ट्वीटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम, यूट्यूब और गूगल प्लस पर इनकी पॉपुलैरिटी के आधार पर मोस्ट पॉपुलर एक्टर की लिस्ट में टॉप 10 की रैंकिंग दी गई है। इस लिस्ट में जहां दीपिका तीसरे स्थान पर पहुंची हैं तो वहीं प्रियंका को 8वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर द रॉक के नाम से पहचाने वाले ड्वेन जॉनसन और दूसरे स्थान पर केविन हार्ट हैं।