रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लौटे मुंबई, अप्रैल में जनता कर्फ्यू के बाद गए थे बेंगलुरु

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लौटे मुंबई

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लौटे मुंबई, अप्रैल में जनता कर्फ्यू के बाद गए थे बेंगलुरु

    बॉलीवुड के पावरफुल कपल माने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब मुंबई लौट आए हैं। रविवार की रात उन्हें शहर के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों पिछले महीने अप्रैल में 15 दिन के जनता जनता कर्फ्यू के ऐलान के बाद रणवीर बेंगलुरु रवाना हो गए थे। बेंगलुरु में दीपिका और दीपिका के परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। हालांकि अभी सब ठीक हैं।

    एयरपोर्ट पर जब दीपिका से उनकी सेहत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने थम्स अप कर दिया। दोनों एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दिए। दोनों ने कलर मैचिंग की थी और ब्लैक कलर के कपड़ों में नजर आए।

    रिपोर्ट्स आई थीं कि दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण को कोरोना हो जाने के बाद बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। जबकि उनकी मां उज्जला और बहन अनिशा घर पर ही क्वारंटाइन रहे थे। हालांकि दीपिका ने अपने या परिवार के किसी सदस्य के कोरोना की चपेट में आने की जानकारी खुद से नहीं दी।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर एक साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे। दीपिका फिल्म फाइटर, इंटर्न रीमेक और शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आएंगी। जबकि रणवीर सर्कस और जयेशभाई जोरदार में दिखाई देंगे।