मुंबई में जनता कर्फ्यू के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रवाना हुए बेंगलुरु

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रवाना हुए बेंगलुरु

    मुंबई में जनता कर्फ्यू के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रवाना हुए बेंगलुरु

    कोरोना की महामारी को बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार ने 1 मई तक जनता कर्फ्यू लगा दिया है। जिसकी वजह से राज्य में सभी तरह की एंटरटेनमेंट जगत की शूटिंग रुक गई है। इस बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने राज्य से बाहर निकलना ही बेहतर समझा है। बुधवार को दोनो मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कपल बेंगलुरु गया है। सोर्स ने बताया कि दोनों दीपिका के पैरेंट्स प्रकाश पादुकोण और उज्जला पादुकोण के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। शूटिंग भी बंद है और राज्य में पूरे लॉकडाउन के भी आसार दिख रहे हैं, ऐसे में रणवीर और दीपिका ने मुंबई से बाहर निकल लेना ही बेहतर समझा है। हालांकि बेंग्लुरू में नाइट कर्फ्यू लगा है लेकिन मुंबई से हालात ठीक हैं। वहां 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू है।

    मुंबई में जनता कर्फ्यू के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रवाना हुए बेंगलुरु

    रणवीर और दीपिका दोनों ही आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फिल्म 83 में दोनों कपिल देव और उनकी पत्नी के रूप में दिखेंगे। इसके अलावा रणवीर का सूर्यवंशी में क्रॉसओवर भी है और वो पिछले दिनों रोहित शेट्टी के साथ अपनी फिल्म सर्कस की शूटिंग कर रहे थे। वहीं दीपिका पठान, फाइटर, द इंटर्न और शकुन बत्रा की फिल्म में दिखाई देंगी।