दीपिका ने एक्सरसाइज वीडियो पर फराह की बात का दिया जवाब, बोलीं- 20 घंटे सोते हैं रणवीर!

    दीपिका ने एक्सरसाइज वीडियो पर फराह की बात का दिया जवाब

    दीपिका ने एक्सरसाइज वीडियो पर फराह की बात का दिया जवाब, बोलीं- 20 घंटे सोते हैं रणवीर!

    दीपिका पादुकोण लाखों बॉलीवुड फैन्स की धड़कन हैं। लोगों को जितना स्क्रीन पर दीपिका के किरदार और उनकी एक्टिंग पसंद हैं, स्क्रीन के बाहर उनकी बातों और सोच की भी उतनी ही तारीफ़ की जाती है। दीपिका ने एक बार फिर अपनी थिंकिंग का एक छोटा सा उदाहरण देते हुए कुछ कहा है, जो बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान की बात का एक माकूल जवाब है। दरअसल, फराह ने हाल ही में ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स से क्वारंटाइन में बैठे वर्कआउट वीडियोज़ न बनाने की रिक्वेस्ट की थी।

    फराह ने कहा था कि इस मुश्किल दौर में भी सेलेब्स को ये चिंता है कि वो कैसे दिखते हैं, जबकि इस समय दुनिया में अधिकतर लोगों के लिए इससे कहीं बड़ी चिंताएं सामने खड़ी हैं। अपनी जगह बात फराह की भी सही थी! दीपिका ने बॉलीवुड एक्सपर्ट राजीव मसंद के साथ हैंगआउट पर एक चैट की, जिसका वीडियो मसंद ने शेयर किया। इसमें राजीव मसंद ने दीपिका से इस वर्क आउट वीडियो वाले ट्रेंड पर उनकी राय पूछी। दीपिका ने जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे पता है कि बहुत सारे लोगों को लगातार आ रहे वर्कआउट वीडियोज़ से प्रॉब्लम है। लेकिन सच कहूँ तो एक्सरसाइज वीडियो- या फिर एक्सरसाइज करना- वीडियो न बनाना, ये इस बात से जुड़ा है कि आप कैसा फील कर रहे हैं। ये इस बारे में बिलकुल नहीं है कि आप कैसे लग रहे हैं।’

    दीपिका और उनके पति, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी अपने एक्सरसाइज , वीडियो शेयर करते रहे हैं। इस बारे में दीपिका ने कहा कि ‘ऐसा करने से उनका दिन बन जाता है। राजीव ने दीपिका से ये भी पूछा कि घर में रणवीर कैसा बिहेव कर रहे हैं। दीपिका ने रणवीर के बारे में कहा कि ‘वो 20 घंटे सोते हैं और लॉकडाउन में साथ रहने के लिए सबसे ईजी व्यक्ति हैं।’ दीपिका ने कहा कि वो ज़्यादातर सोते ही रहते हैं और जब उठते भी हैं तो उन्हें किसी चीज़ के लिए परेशान नहीं करते।