क्या मम्मी बनने वाली हैं दीपिका, रणवीर को बुलाया डैडी !

    क्या मम्मी बनने वाली हैं दीपिका, रणवीर को बुलाया डैडी !

    क्या मम्मी बनने वाली हैं दीपिका, रणवीर को बुलाया डैडी !

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी है। फिल्मों के साथ ऑफ़ स्क्रीन भी इस जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। वहीं ये दोनों भी दुनिया के सामने प्यार जताने से पीछे नहीं हटते, सोशल मीडिया हो या मीडिया, दोनों दुनिया के सामने अपने प्यार का इज़हार कर ही देते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर इनका प्यार जताना किसी और खबर की तरफ इशारा कर रहा है।  

    दरअसल, हाल में रणवीर कपूर ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन रखा था। रणवीर को लाइव देखते ही दीपिका भी फैन्स की तरह उनके कमेंट बक्स में आ गई और उन्हें ‘हाय डैडी’ लिख कर बुलाया। इस कमेन्ट के बाद अब सब सोच में हैं कि क्या सच में रणवीर डैडी बनने वाले हैं। वैसे दीपिका के इस कमेंट के जवाब में रणवीर ने उन्हें बेबी कहकर बुलाया। जिसके बाद अर्जुन कपूर के कमेंट ने भी इस बात की तरफ इशारा कर दिया है कि शायद ये जोड़ी पेरेंट्स बनने वली है।

    क्या मम्मी बनने वाली हैं दीपिका, रणवीर को बुलाया डैडी !

    वैसे ये कोई पहली बार नहीं है बल्कि कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरे उड़ी थी जिसे दीपिका ने झुठला दिया था। अब इस डैडी बोलने के पीछे का क्या सच है ये तो वक़्त के साथ पता चल जायेगा। फ़िलहाल दीपिका रणवीर के साथ 83 और छपाक पर काम कर रही हैं। ये दोनों ही फिल्म अगले साल रिलीज़ होंगी।