दीपिका पादुकोण की द्रौपदी में ऋतिक रोशन नहीं निभाएंगे भगवान श्री कृष्ण का रोल

    द्रौपदी में ऋतिक रोशन नहीं निभाएंगे भगवान श्री कृष्ण का रोल

    दीपिका पादुकोण की द्रौपदी में ऋतिक रोशन नहीं निभाएंगे भगवान श्री कृष्ण का रोल

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘पद्मावत’ में देखने के बाद इन्हें वापस स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा है। पद्मावत के बाद दीपिका ने एक लंबा ब्रेक लिया और अभी वो छपाक फिल्म से वापसी करने वाली हैं। छपाक एक एसिड अटैक पीड़िता की कहानी है जो 10 जनवरी को रिलीज़ होने वाली हैं।

    इसके अलावा दीपिका अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में कन्फर्म कर चुकी हैं। वो जल्द ही महाभारत के द्रौपदी के किरदार में नज़र आयेंगी। अक्टूबर महीने में दीपिका ने इस खबर की पुष्टि की थी। इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ दीपिका मधु मंटेना के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी।

    दीपिका पादुकोण की द्रौपदी में ऋतिक रोशन नहीं निभाएंगे भगवान श्री कृष्ण का रोल

    इस फिल्म को लेकर ये भी खबरे थी कि दीपिका की महाभारत में ऋतिक रोशन भगवान श्री कृष्णा की भूमिका निभा सकते हैं। अब इस खबर को दीपिका ने झूठ बताया है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, ‘ये केवल अफवाहें हैं और मुझे नहीं पता कि इसे कौन फैला रहा है। मुझे सिर्फ इतना पता है कि द्रौपदी की फिल्म पर अभी भी काम किया जा रहा है। वास्तव में,  हमने अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट को फाइनल नहीं किया है। अब तक, हम फिल्म के लिए एक टैलेंटेड डायरेक्टर की तलाश कर रहे हैं। एक बार डायरेक्टर फाइनल हो जाने के बाद, हम अगले कदम की ओर बढ़ेंगे,”

    मतलब ये बात तो दीपिका ने कन्फर्म कर दी है कि उनकी फिल्म द्रौपदी में ऋतिक रोशन कोई भी किरदार नहीं निभानेवाले हैं। मतलैब इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।