दीपिका ने फिर से लिए रणवीर के सोने पर मज़े, इस बार उन्हें बताया बिल्ली!

    दीपिका ने फिर से लिए रणवीर के सोने पर मज़े

    दीपिका ने फिर से लिए रणवीर के सोने पर मज़े, इस बार उन्हें बताया बिल्ली!

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से हैं और इस 21 दिन के लॉकडाउन के बीच अपनी ज़बरदस्त केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत रहे हैं। जहाँ रणवीर लगातार मीठे से अपना प्यार जता रहे हैं, वहीं दीपिका अपनी डेली लाइफ को अपने फैन्स के लिए एक शो की तरह पेश कर रही हैं। ऐसे ही एक मजेदार तरीके से दीपिका ने कल रात ये प्रूव किया है कि उनके पति रणवीर सिंह एक बिल्ली हैं। दीपिका ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरीज पर एक डाटा पोस्ट किया जिसमें लिखा था, ‘बिल्लियां अपना 70% समय सोने में बिताती हैं।’

    दीपिका ने फिर से लिए रणवीर के सोने पर मज़े, इस बार उन्हें बताया बिल्ली!

    ये पोस्ट शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, ‘तो रणवीर सिंह अब एक बिल्ली हैं?’ आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रणवीर के साथ लॉकडाउन में रहना बहुत ईजी है क्योंकि वो दिन में 20 घंटे तो सोते ही रहते हैं!

    सोशल मीडिया पोस्ट्स के मामले में एक बात तो तय है कि 20 घंटे सोने की वजह से शायद रणवीर पिछड़ रहे हैं। दीपिका ने हाल ही में एक फोटो शेयर करते हुए रणवीर को सोते दिखाया था और चुप्चाओ उनके माथे पर ‘हस्बैंड’ का लेबल भी लगाया था।