DeepVeer Wedding: मिलिए दीपिका पादुकोण के ससुराल वालों से, बेहद स्टाइलिश हैं इनकी सास !

    DeepVeer Wedding: मिलिए दीपिका पादुकोण के ससुराल वालों से, बेहद स्टाइलिश हैं इनकी सास !

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की सभी रस्में इटली में पूरी हो चुकी हैं। अब ये नई नवेली जोड़ी जल्द ही मुंबई आने वाली है। जहाँ दीपिका के ससुराल वाले उनके स्वागत के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणवीर का मुंबई वाला घर लाइटों और फूलों से सज चुका है। अब बस इंतजार है तो बहु दीपिका के गृह प्रवेश का। रणवीर की माँ अंजू खुद बहु दीपिका को इतनी से घर लायेंगी और उनका ग्रैंड स्वागत करेंगी।

    वैसे दीपिका खुद एक छोटे परिवार से आती हैं जहाँ उनकी छोटी बहन अनीशा और माता पिता हैं। उसी तरह उन्हें ससुराल भी वैसा ही मिला है। वैसे दीपक के ससुराल में उनके ससुर जगजीत सिंह भवनानी, सास अंजू भवनानी और ननंद रितिका हैं। जो शादीशुदा हैं।

    तो ये है दीपिका के ससुराल वाले

    दीपिका के ससुर जगजीत सिंह भवनानी

    DeepVeer Wedding: मिलिए दीपिका पादुकोण के ससुराल वालों से, बेहद स्टाइलिश हैं इनकी सास !

    दीपिका के ससुर जगजीत सिंह भवनानी पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। रणवीर अपने पिता के बेहद करीब हैं। उन्होंने फादर्स डे पर अपने पिता के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी थी।

    DeepVeer Wedding: मिलिए दीपिका पादुकोण के ससुराल वालों से, बेहद स्टाइलिश हैं इनकी सास !

    वैसे दीपिका के ससुर जी स्वाभाव से मजाकिया और खुश मिजाज इंसान हैं। ऐसे में दीपिका की उनसे खूब जमेगी। वैसे दीपवीर की शादी के बाद उनके ससुर ने एक पोस्ट में दीपिका के लिए लिखा था कि ‘ये दीवाली तो भवनानी’ हो गई।

    दीपिका की सास अंजू भवनानी

    DeepVeer Wedding: मिलिए दीपिका पादुकोण के ससुराल वालों से, बेहद स्टाइलिश हैं इनकी सास !

    दीपिका की सास रणवीर की तरह की स्टाइलिश हैं। उन्हें फैशन की अच्छी समझ है। साथ ही दीपिका के स्वागत के लिए वो बहुत तैयारियां कर रही हैं। अब ये नई सास-बहु की जोड़ी देखने में मज़ा आयेगा।

    दीपिका की ननंद रितिका भवनानी

    DeepVeer Wedding: मिलिए दीपिका पादुकोण के ससुराल वालों से, बेहद स्टाइलिश हैं इनकी सास !

    रणवीर की जिंदगी में उनकी दो माएं एक उनकी माँ और एक उनकी बहन रितिका। जिन्हें वो अपनी दूसरी माँ मानते हैं। रितिका उम्र में रणवीर से बड़ी हैं। और अपने छोटे भाई से बेहद प्यार करते हैं।

    DeepVeer Wedding: मिलिए दीपिका पादुकोण के ससुराल वालों से, बेहद स्टाइलिश हैं इनकी सास !

    वैसे रितिका और दीपिका का रिश्ता तो पहले से ही है। रितिका को कई बार इवेंट्स में दीपिका के साथ देखा गया है। यहां तक कि रितिका के जन्मदिन में भी दीपिका ने खूब मस्ती की थी।

    DeepVeer Wedding: मिलिए दीपिका पादुकोण के ससुराल वालों से, बेहद स्टाइलिश हैं इनकी सास !

    वैसे इस परिवार के अलावा दीपिका की एक और ननंद हैं। और वो सोनम कपूर। जी हाँ, ये बात कम ही लोग जानते हैं कि सोनम की मम्मी सुनीता कपूर और रणवीर के पिता जगजीत सिंह भाई बहन है। रणवीर सोनम के मामा के बेटे हैं। तो उस हिसाब से हुई न सोनम दीपिका की ननंद। और अजुन कपूर देवर।