दीपिका ने 'पीकू' के 5 साल पूरे होने पर इरफ़ान को किया याद, शेयर की ये प्यारी तस्वीर

    दीपिका ने 'पीकू' के 5 साल पूरे होने पर इरफ़ान को किया याद

    दीपिका ने 'पीकू' के 5 साल पूरे होने पर इरफ़ान को किया याद, शेयर की ये प्यारी तस्वीर

    इरफ़ान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। इरफ़ान के जाने का गम कुछ ऐसा है कि अभी तक लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इरफ़ान इस दुनिया में नहीं है। अब उनकी बड़ी आंखें स्क्रीन पर फिर से नहीं बोलेंगी। फिर से उनकी सादगी और शानदार अदाकारी सिने जगत के प्रेमियों को तालियां मारने पर मजबूर नहीं करेगी। इरफ़ान अब नहीं रहे। ये दर्द काफी है।

    इरफ़ान ने कई फिल्मों में शानदार काम किया। इन्हीं में से एक है पीकू। अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण और इरफ़ान की तिकड़ी इस फिल्म म एक्य खूब बैठी थी। आज इस फिल्म को पांच साल पूरे हो गये हैं। ऐसे में दीपिका ने उनके लिए एक पोस्ट के साथ कविता शेयर की है। पढ़िए ‘लम्हे गुज़र गये, चेहरे बदल गये...

    इरफ़ान और दीपिका की गहरी दोस्ती थी। किसी इवेंट या पार्टी में अगर दोनों टकराते तो गर्मजोशी से एक दूसरे को गले लगा लेते। खबरें तो थीं कि ये जोड़ी एक बार फिर से साथ आएगी। पीकू 2 पर फिल्म बने जाएगी। लेकिन उससे पहले इरफ़ान से सभी से विदा ले ली। बीमारी से जंग लड़ने के बाद वो हार गए और चले गए।