महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म !

    महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण

    महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘पद्मावत’ में देखने के बाद इन्हें वापस स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा है। पद्मावत के बाद दीपिका ने एक लंबा ब्रेक लिया और अभी वो छपाक फिल्म से वापसी करने वाली हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर भी सामने आई है कि दीपिका फिल्म 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार में नज़र आयेंगी।

    महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म !

    इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी है। तरण ने बताया है कि दीपिका फिल्म महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने के अलावा फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए उन्होंने मधु मंटेना से हाथ मिलाया है। ये फिल्म कई पार्ट्स में रिलीज़ होगी जिसका पहला पार्ट दिवाली 2021 में रिलीज़ होगा।

    इस खबर को दीपिका ने भी कन्फर्म किया है। उन्होंने अपने रोल के बारे में बताया- ‘मैं द्रौपदी का किरदार निभाने के खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे विश्वास है कि यह वही किरदार है जो जीवनभर के लिए होगा।’


    पिछले कुछ सालों से महाभारत जैसे मुद्दे पर फिल्म बनाने की बात कही गई थी लेकिन ये पहली बार है जब फिल्म को लेकर ऑफिसियल अनाउंसमेंट की गई है। अब दीपिका को द्रौपदी के किरदार में देखने के लिए हम सभी इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही अगर दीपिका द्रौपदी हैं तो महाभारत के बाकी किरदार कौन निभाने वाला है?