दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर फिर साथ में करेंगे फिल्म, ये रहा सबूत !

    दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर फिर साथ में करेंगे फिल्म, ये रहा सबूत !

    दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर फिर साथ में करेंगे फिल्म, ये रहा सबूत !

    दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी दोनों को बार बार एक साथ दोबारा फिल्म करने के लिए कहा जाता है। ये जवानी और दीवानी फिल्म में तो इन दोनों की जोड़ी ने लोगों को दिवाना बना दिया था। इसके अलावा दोनों को तमाशा में भी साथ नजर आए थे। वैसे अब लगता है कि फैंस की ये मुराद जल्द ही पूरी होने वाली है।

    रणबीर और दीपिका गुरुवार को डायरेक्टर लव रंजन के घर के बाहर निकलते हुए देखे गए। इससे इन अटकलों को और हवा मिल गई कि दोनों लव रंजन की अगली फिल्म में एक साथ काम कर सकते हैं। पिछले दिनों ये खबर फैली थी कि ये दोनों इस डायरेक्टर की मूवी में काम करेंगे और इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अजय देवगन भी नजर आएंगे।

    इस खबर से फैंस की खुशी का तो अब ठिकाना नहीं रहेगा। बस इंतजार करना है कि दोनों की ये नई फिल्म हमें कब देखने को मिलेगी। रणबीर और दीपिका लंबे समय से फिल्म में तो नजर नहीं आए। लेकिन दोनों को एक एड में जरूर देखा गया था। उस एड में भी दोनों की कैमिस्ट्री साफ देखने को मिली थी। फैंस इसी कैमेस्ट्री को मिस कर रहे हैं।