दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लॉकडाउन के बाद ऐड में आए नज़र, क्रेज़ी हुए फैंस!

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लॉकडाउन के बाद ऐड में आए नज़र

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लॉकडाउन के बाद ऐड में आए नज़र, क्रेज़ी हुए फैंस!

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने लॉकडाउन के बाद एक नई ऐड में साथ काम किया है और इसे देखकर इंटरनेट की जनता में तूफान मच गया है। फैंस इस ऐड को लेकर क्रेज़ी हुए जा रहे हैं और अपने फेवरेट कपल की तारीफ में शब्द खर्च करते नहीं थक रहे। एक टेलीकॉम कंपनी के इस ऐड में रणवीर और दीपिका एक बड़े छुलकुले से गाने पर बहुत जोरदार और एनर्जी भरा डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में जहां दीपिका एक प्रिंटेड व्हाइट टॉप में हैं, वहीं रणवीर अपने नॉर्मल प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट में हैं। दोनों अपने घर और उसकी बाल्कनी में डांस कर रहे हैं और इसमें इनके पड़ोसी भी जॉइन इन करते नज़र आ रहे हैं।

    और अगर फैंस का मूड सेट करने के लिए इतन्ना ही काफी नहीं था, रणवीर इस ऐड के अंत में रैप भी कर रहे हैं। इस ऐड में रणवीर और दीपिका के अलावा आईपीएल में खेल रहे क्रिकेटर्स जैसे विराट कोहली, शिखर धवन और कई अन्य भी नज़र आ रहे हैं। ऐड के अंत में एक्टर वत्सल सेठ भी अपनी एक्टर पत्नी इशिता दत्ता के साथ दिख रहे हैं और साथ ही एक कुत्ता भी मूड को एंजॉय कर रहा है। ये ऐड देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इस कपल से जल्द ही एक साथ एक फिल्म करने की डिमांड कर रहे हैं।