दीपिका और रणवीर भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आये सामने, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    दीपिका और रणवीर भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आये सामने

    दीपिका और रणवीर भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आये सामने, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। लॉकडाउन के बाद भी भारत में 2900 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। एक तरफ दुनिया से वायरस से लड़ रही हैं, तो दूसरी तरफ लॉकडाउन की वजह से गरीब, दिहाड़ी मजदूर इसकी मार झेल रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स मदद के लिए सामने आये हैं। इस लिस्ट में अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।

    दीपिका और रणवीर भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आये सामने, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है ‘मौजूदा परिस्थितियों में, छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। हम पूरी विनम्रता के साथ पीएम केयर्स फंड में योगदान देने का संकल्प लेते हैं, और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे। इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं। जय हिंद! दीपिका और रणवीर

    बता दें, लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी मजदूरों का काम बंद हो गया है। कुछ अपने घर, गांव के लिए पैदल ही लौट गए हैं। कुछ अब भी सब ठीक होने की उम्मीद में हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स अक्षय कुमार, शाहरुख़ खान, राजकुमार राव, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, वरुण धवन, तापसी पन्नू, आयुष्मान खुराना के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री से प्रभास, पवन कुमार, चिरंजीवी, राम चरण, महेश बाबु जैसे एक्टर्स ने अपनी तरफ से डोनेशन कर कोरोना पीड़ितों की मदद की है