दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हॉस्पिटल से बाहर निकलते आए नज़र, फैन्स ने मांगी दुआ- ‘सब ठीक हो!’

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हॉस्पिटल से बाहर निकलते आए नज़र

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हॉस्पिटल से बाहर निकलते आए नज़र, फैन्स ने मांगी दुआ- ‘सब ठीक हो!’

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और फैन्स के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। चाहे स्क्रीन पर हो या ऑफ-स्क्रीन, दोनों की केमिस्ट्री देखकर साफ़ पता लगता है कि वो एक दूसरे को कितना प्यार करते हैं। मुंबई में अक्सर दोनों को एक साथ देखा आता है। आज भी ऐसा ही एक मौका था लेकिन, आज इन्हें साथ देखकर फैन्स थोड़ी सी चिंता में आ गए दरअसल, दीपिका और रणवीर शनिवार को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल से निकलते नज़र आए।

    रणवीर और दीपिका दोनों अपनी-अपनी कारों में बैठे थे जब उन्हें हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। हालांकि, अभी तक ये कारण सामने नहीं आया है की दोनों हॉस्पिटल में किस कारण से गए थे। जहां रणवीर एक वाइट टी-शर्ट में रेड मास्क लगाए हुए नज़र आए, वहीं दीपिका ने काली टीशर्ट केक साथ ब्लैक मास्क लगाया हुआ था। दोनों ने लगभग एक जैसे सनग्लासेज़ लगाए हुए थे।  

    इनकी हॉस्पिटल के बाहर वाली तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स एक्टिव हो गए और दुआ मांगने लगे कि इस पावर कपल के साथ सबकुछ ठीक ही हो। काम की बात करें तो, दीपिका इस समय शाहरुख़ खान और जॉन अब्राहम के साथ सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ के लिए शूट कर रही हैं। उनके पास प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म भी है। वहीं रणवीर अब करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नज़र आएंगे।