स्पा में लेटे नजर आए रणवीर, दीपिका ने खोले खूबसूरती के राज

    स्पा में लेटे नजर आए रणवीर, दीपिका ने खोले खूबसूरती के राज

    स्पा में लेटे नजर आए रणवीर, दीपिका ने खोले खूबसूरती के राज

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों हाल ही में छुट्टिया मनाने के लिए श्रीलंका गए थे। दोनों ने वहां से अपनी फोटो तो पोस्ट नहीं की लेकिन दीपिका ने बीच बीच में कुछ कुछ चीजों की फोटो पोस्ट की थी। अब वैलेंटाइन पर भी दोनों ने एक साथ कोई फोटो शेयर नहीं की बल्कि कुछ अलग ही शेयर किया है।

    रणवीर ने दीपिका की एक पुरानी वीडियो शेयर की है। ये वीडियो एक साल पुरानी है जिसमें दीपिका रणवीर की फिल्म गली बॉय से अपना टाइम रैप करती हैं। रणवीर ने लिखा है, ''ओह मुझे लगा मुझे अपने अंदर एक चीयरलीडर मिल गई।''

    वहीं दीपिका ने भी रणवीर की एक फोटो शेयर करके अपना बदला पूरा कर लिया। इस तस्वीर में दीपिका ने रणवीर की ब्यूटी का राज खोला है, जिसमें वो स्पा सेशन करते हुए फेस मास्क लगा कर लेटे हुए हैं। इस पर रणवीर ने भी कमेंट करते हुए लिखा है, ''मेरी निखरी त्वचा का राज तुम ही हो।''

    वैसे वर्कफ्रंट की बात करें तो ये रीयल लाइफ कपल रील लाइफ में भी नजर आएगा। दीपिका रणवीर के साथ फिल्म 83 में स्क्रीन शेयर करेंगी। जहां एक ओर रणवीर इस फिल्म में लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाएंगे वहीं दीपिका उनकी पत्नी के रोल में दिखेंगी। ये फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।