दीपिका पादुकोण ने कहा मैं एक साइथ इंडियन के साथ ज्यादा खुश रहती, तो देखिए क्या था रणवीर का जवाब
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक माने जाते हैं। इस 14 नवंबर को उन्होंने शादी की सालगिराह भी मनाई। दोनों ने साल 2018 में कोंकणी स्टाइल से शादी की थी। इसके बाद से ही दोनों कपल जब भी साथ में एक साथ नजर आते हैं, सुर्खियां बनती ही हैं।
पिछले दिनों रणवीर और दीपिका अनुपमा चोपड़ा के राउंड टेबल प्रोग्राम में पहुंचे थे। काफी लाइट माहौल था जब दीपिका बता रही थीं कि जब वो पहली बार उनसे मिली थी तो उन्हें पता लगा कि वो बांद्रा से हैं, जबकि उन्हें लगता था कि वो दिल्ली से हैं। इस पर रणवीर बोलते हैं, ''इसी वजह से मैं इन्हें पसंद आया।''

रणवीर की बात पर दीपिका तुरंत जवाब दिया, ''मैं एक साउथ इंडियन के साथ ज्यादा अच्छे से रहती।'' इसके बाद रणवीर कहां खामोश रहने वाले थे, उन्होंने कहा, ''सिर्फ दो दिन इंतजार करो, मैं धोती में तिरुपति जा रहा हूं।''
हालांकि हम सबको पता है कि दोनों कपल अपनी एनीवर्सरी में तिरुपति बालाजी गए थे, जहां रणवीर सच में धोती में नजर आए थे। इसके अलावा दोनों अमृतसर में गोल्डन टेंपल भी पहुंचे थे।
बात करें वर्कफ्रंट की तो दोनों रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ में कपल बने नजर आएंगे। दरअसल रणवीर वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसमें वो कपिल देव का रोल कर रहे हैं और दीपिका उनकी पत्नी का किरदार करेंगी।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें