सुशांत सिंह राजपूत के वीडियो शेयर करने पर फोटोग्राफर पर भड़की दीपिका पादुकोण

    सुशांत सिंह राजपूत के वीडियो शेयर करने पर फोटोग्राफर पर भड़की दीपिका पादुकोण

    सुशांत सिंह राजपूत के वीडियो शेयर करने पर फोटोग्राफर पर भड़की दीपिका पादुकोण

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद लगातार उनकी पुरानी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये वीडियोज जिसमें सुशांत  डांस करते नज़र आ रहे हैं, बात कर रहे हैं, अपने दोस्तों संग मस्ती कर रहे हैं। कुछ पर्सनल भी हैं। यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अब दीपिका पादुकोण को सुशांत के इन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाना पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने इस पर अपनी आपत्ति जताई।

    उन्होंने पैपराजी द्वारा शेयर किये गए वीडियो पोस्ट पर कमेन्ट किया। दीपिका ने कहा ''क्या आपके लिए किसी का वीडियो इस तरह पोस्ट करना सही है। न सिर्फ पोस्ट करना बल्कि उससे पैसे भी कमाना वो भी बिना उस शख्स या उसके परिवार की इजाजत के।''

    सुशांत सिंह राजपूत के वीडियो शेयर करने पर फोटोग्राफर पर भड़की दीपिका पादुकोण

    बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की डेथ दीपिका खुद काफी दुखी हैं। सुशांत की मौत का कारण डिप्रेशन माना गया। वहीं कभी डिप्रेशन का शिकार हुई दीपिका इस मुद्दे पर खुल कर बात करने की सलाह देती हैं। उनका खुद का फाउंडेशन है जो डिप्रेशन के शिकार लोगों को मदद पहुंचाता है। ऐसे वो सुशांत के दुनिया छोड़ कर जाने से बेहद दुखी और सदमे में हैं।