लाल बाग के राजा के दर्शन के बाद भीड़ मे फंस गईं दीपिका पादुकोण!

    लाल बाग के राजा के दर्शन के बाद भीड़ मे फंस गईं दीपिका पादुकोण!

    लाल बाग के राजा के दर्शन के बाद भीड़ मे फंस गईं दीपिका पादुकोण!

    मुंबई में सिर्फ आम लोग ही नहीं सेलेब्स भी हर साल गणेश महोत्सव में लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण भी लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंची। यहां वो गोल्डन साड़ी पहने हुए ट्रेडीशनल लुक में नजर आईं। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

    दीपिका की फोटोज के साथ साथ एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें पंडित उनके माथे पर टीका लगाते हैं और उसके बाद बप्पा के आगे मत्था टेकते हुए दिख रही हैं।

    मत्था टेकने के बाद दीपिका को देखने के लिए भी वहां भीड़ लग गई। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि दीपिका को वहां से निकलने के लिए बॉडीगार्ड का सहारा लेना पड़ा। बॉडीगार्ड ने भीड़ से उन्हें जैसे तैसे निकाला। लेकिन इतने में उनके पसीने छूट गए।

    दीपिका की फिल्मों की बात करें तो पिछले ही दिनों उन्होंने लंदन में वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म 83 की शूटिंग की थी। इसमें वो लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी का रोल करेंगी। बता दें कि फिल्म में कपिल देव का रोल रणवीर सिंह कर रहे हैं। इसके अलावा दीपिका एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्‍मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी। मेघना गुलजार की इस फिल्म का नाम छपाक है।