दीपिका ने फोटो शेयर कर बताया, कैसी चल रही है रणवीर की वेडिंग एनिवर्सरी की तैयारी

    दीपिका ने फोटो शेयर कर बताया, कैसी चल रही है रणवीर की वेडिंग एनिवर्सरी की तैयारी

    दीपिका ने फोटो शेयर कर बताया, कैसी चल रही है रणवीर की वेडिंग एनिवर्सरी की तैयारी

    बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की 14 नवंबर को पहली एनिवर्सरी है। दोनों ने पिछले साल 2018 में इसी दिन इटली में शादी की थी। जाहिर है कि ये दिन उनके लिए बेहद खास होने वाला है। रणवीर अपनी लाइफ में छोटी छोटी चीजों के लिए भी एक्साइटेड हो जाते हैं। ऐसे में ये तो उनकी सालगिराह है, तो वो कैसे पीछे रह सकते थे।

    रणवीर कैसी तैयारियां कर रहे हैं, इसकी एक तस्वीर दीपिका ने शेयर की है। इसमें वो फेसपैक लगाए हुए हैं। दीपिका ने ये फोटो शेयर करते लिखा है कि रणवीर सिंह अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी की तैयारियां करते हुए।

    डीएनए की रिपोर्ट की माने तों रणवीर और दीपिका कोई बड़ी पार्टी नहीं कर रहे हैं। बल्कि उन्होंने पहली सालगिराह पर तिरुपति बालाजी मंदिर जाने का प्लान किया है। वो अपनी फैमिली के साथ बालाजी के दर्शन करेंगे और दोनों तिरुपति बालाजी के पास पद्मावती मंदिर भी जाएंगे। इसके बाद दोनों 15 नवंबर को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर भी जाएंगे और इसी दिन मुंबई भी लौटेंगे।

    रणवीर और दीपिका जहां ऑफस्क्रीन तो आपको नजर आते हैं, दोनों अब शादी के बाद भी ऑनस्क्रीन नजर आएंगे। रणवीर सिंह और दीपिका 1983 के वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म '83' में नजर आएंगे। इस फिल्म में जहां रणवीर लीजेंड क्रीकेटर कपिल देव का रोल करेंगे। वहीं दीपिका उनकी पत्नी का रोल निभाएंगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म छपाक में भी नजर आएंगी।