दीपिका पादुकोण ने शेयर की रणवीर सिंह के साथ बर्थडे सेलेब्रेशन की अनदेखी तस्वीर!

    दीपिका ने शेयर की रणवीर के साथ बर्थडे सेलेब्रेशन की अनदेखी तस्वीर

    दीपिका पादुकोण ने शेयर की रणवीर सिंह के साथ बर्थडे सेलेब्रेशन की अनदेखी तस्वीर!

    बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन सेलेब्स में से एक हैं। और अपने फैंस की खुशियों का खयाल रखते हुए दीपिका गाहे-बगाहे उनसे इंटरेक्ट भी करती रहती हैं। इन्स्टाग्राम पर चल रहे लेटेस्ट ट्रेंड ‘पोस्ट आ पिक्चर ऑफ’ को पूरा करते हुए दीपिका हाल ही में सोशल मीडिया पर इंटरेक्ट कर रही थीं, जब उन्होने अपने पति, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के साथ बर्थडे सेलेब्रेशन का एक अनदेखा फोटो शेयर किया।

    दीपिका पादुकोण ने शेयर की रणवीर सिंह के साथ बर्थडे सेलेब्रेशन की अनदेखी तस्वीर!

    इंटरेक्शन के दौरान एक फैन ने दीपिका ने रणवीर के साथ उनका एक अनदेखा फोटो शेयर करने के लिए कहा, जिसके जवाब में दीपिका ने ये फोटो शेयर किया। इस फोटो में दीपिका, रणवीर को अपना बर्थडे केक खिला रही हैं। उन्होने फोटो पोस्ट करते हुए एक मज़ेदार सा कैप्शन देते हुए लिखा, ‘रणवीर सिंह मेरा पूरा बर्थडे केक खाते हुए’।

    दीपिका पादुकोण ने शेयर की रणवीर सिंह के साथ बर्थडे सेलेब्रेशन की अनदेखी तस्वीर!

    इससे पहले ऐसे ही एक सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने बताया था कि वो सबसे ज़्यादा करीब अपनी बहन अनिशा पादुकोण और पति रणवीर सिंह के हैं, साथ में उन्होने इनके साथ प्यारी सी फोटो भी शेयर की थी। इसी कड़ी में दीपिका ने अपने कैमरा रोल से ली हुई पहली फोटो भी शेयर की थी, जो उनके बचपन की फोटो है और वो इसमें एकदम लड्डू जैसी लग रही हैं।