दीपिका पादुकोण कल होंगी NCB के सामने हाजिर, मुंबई पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने का आदेश!

    दीपिका पादुकोण कल होंगी NCB के सामने हाजिर

    दीपिका पादुकोण कल होंगी NCB के सामने हाजिर, मुंबई पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने का आदेश!

    हाल ही में ये खबर सामने आई कि सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ी ड्रग्स इंवेस्टिगेशन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजा है। पहले दीपिका के बुधवार को NCB के सामने पेश होने का अंदेशा लगाया जा रहा था और फिर कहा गया कि वो गुरुवार को पेश होने वाली हैं।

    लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि दीपिका शुक्रवार को NCB के सामने पूछताछ के लिए हाजिर होंगी। टाइम्स नाओ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका के पहुँचने से पहले मुंबई पुलिस को NCB ऑफिस के बाहर एक्सट्रा सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा गया है।

    रिपोर्ट में बताया गया कि ‘पद्मावती’ स्टार की विजिट के समय, मुंबई पुलिस को सभी ज़रूरी अरेंजमेंट करने के लिए कहा गया है। बता दें, इससे पहले कहा जा रहा था कि दीपिका, जो इस समय शकुन बत्रा के साथ अपनी अगली फिल्म के शूट के लिए गोवा में हैं, आज दोपहर डेढ़ बजे एक प्राइवेट चार्टर प्लेन से मुंबई के लिए निकलेंगी। बता दें, सुशांत की टैलंट मैनेजर जया साहा से NCB की पूछताछ के दौरान 2017 की एक चैट सामने आई थी जिसमें दीपिका ‘माल, वीड और हैश’ के बारे मेन बात कर रही थीं। इसके बाद दीपिका के मैनेजर को भी NCB ने समन किया था।