रणवीर के लिए शेफ बनी दीपिका पादुकोण, अपने हाथों से बनाया पति का फेवरेट खाना

    रणवीर के लिए शेफ बनी दीपिका पादुकोण, अपने हाथों से बनाया पति का फेवरेट खाना

    रणवीर के लिए शेफ बनी दीपिका पादुकोण, अपने हाथों से बनाया पति का फेवरेट खाना

    कोरोनावायरस की वजह से देश में लॉकडाउन है। इस वजह से हमारे बॉलीवुड सेलेब्स फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि घर पर समय बिता रहे हैं। कुछ घर बैठकर वर्कआउट कर अपना टाइमपास कर रहे हैं तो कुछ घर की सफाई में बिजी हैं। ऐसे में बॉलीवुड का सबसे प्यारी जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ कुकिंग कर रोमांटिक समय बिता रहे हैं।

    रणवीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों दीपिका खाना बनाती नज़र आ रही हैं। इन्होंने थाई सलाद, थाई सूप, चावल, ग्रीन ग्रेवी वाला चिकन और साथ में केक बेक किया है।

    देखिये तस्वीरें


    रणवीर और दीपिका लॉकडाउन में खूब अच्छा समय बिता रहे हैं।नह शादी के बाद दोनों अपने काम में बिजी हो गए थे। इतना लम्बा समय शायद ही दोनों को मिला होगा। लेकिन अब दोनों साथ में घर के काम कर रहे हैं। कोई सफाई कर रहा है तो किसी ने कुकिंग की जिम्मेदारी उठाई है। वैसे इन तस्वीरों को देख कर लग रहा है कि दीपिका अच्छी एक्ट्रेस के साथ साथ एक शानदार कुक भी हैं।