दीपिका पादुकोण ने इस वजह से छोड़ी प्रदीप सरकार की नटी बिनोदिनी, अब ऐश्वर्या राय निभाएंगी किरदार

    दीपिका पादुकोण ने इस वजह से छोड़ी प्रदीप सरकार की नटी बिनोदिनी

    दीपिका पादुकोण ने इस वजह से छोड़ी प्रदीप सरकार की नटी बिनोदिनी, अब ऐश्वर्या राय निभाएंगी किरदार

    हाल में रिलीज़ हुई दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस फिल्म में एसिड सर्वाइवर की भूमिका में नज़र आई दीपिका की परफॉरमेंस को बेस्ट माना गया। लेकिन ये फिल्म कहीं ना कहीं उनके लिए काफी थका देने वाली है। JNU विजिट की वजह से दीपिका का खूब विरोध हुआ। शायद इन्हीं सब वजहों के चलते दीपिका ने प्रदीप सरकार की फिल्म नाती बिनोदिनी को करने से मना कर दिया है। नाती बिनोदिनी के बंगाली एक्ट्रेस थीं।

    दीपिका पादुकोण ने इस वजह से छोड़ी प्रदीप सरकार की नटी बिनोदिनी, अब ऐश्वर्या राय निभाएंगी किरदार

    बताया जा रहा है दीपिका को नाती बिनोदिनी की कहानी खूब पसंद आई थी। यहां तक कि उन्होंने डायरेक्टर प्रदीप सरकार से फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने को भी कहा था। लेकिन इस दौरान वो फिल्म छपाक के प्रमोशन में बिजी हो गई। अब जब दोबारा फिल्म की बात चली तो दीपिका की टीम की तरफ से मना कर दिया गया। इसके पीछे का कारण छपाक को माना जा रहा है। छपाक को लेकर हुई कंट्रोवर्सी से दीपिका इतनी परेशान हो गई कि अब वो किसी भी सीरियस मुद्दे पर फिल्म नहीं करना चाहती। वो मज़ेदार, हलकी फिल्मों पर फोकास कर रही हैं।

    वहीं इस फिल्म को लेकर अब ऐश्वर्या राय का नाम सामने आया है। अगर सब ठीक रहा तो ऐश्वर्या नाती बिनोदिनी के किरदार में नज़र आ सकती हैं।