DeepVeer Wedding: अनुष्का-विराट की शादी से इंस्पायर्ड है दीपिका-रणवीर की शादी !
पिछले साल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अचानक हुई शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। ये सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। जहाँ शादी की सारी तैयारियां हो रही थी लेकिन किसी को कानों-कान खबर नहीं थीं। ये सपनों वाली शादी इटली में हुई थी। जिसमें कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल थे। इस शादी की खूबसूरत तस्वीरों ने सभी को खुश कर दिया था।
जहाँ विरुनुष्का की शादी कास थी। अब उसी तरह बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शादी कर रहे हैं। लेकिन क्या आपने ध्यान दिया कि दीपिका-रणवीर की शादी अनुष्का और विराट की शादी से काफी मिलती जुलती है।
यकीन न हो तो ये पढ़िए-
इटली में शादी
अनुष्का और विराट की तरह दीपिका-रणवीर भी इटली में शादी कर रहे हैं। लेकिन अनुष्का ऐसी पहली बॉलीवुड सेलेबस नहीं हैं, जिन्होंने इटली जा कर शादी की है। इससे पहले रानी मुख़र्जी और सुरवीन चावला ने भी इटली जा कर ही शादी की थी। लेकिन जिस तरह की ग्रैंड शादी विरुश्का की हुई थी, दीपवीर भी कुछ उसी ग्रैंड तरह से शादी कर रहे हैं। यहाँ तक की दोनों की शादी का समय भी लगभग एक जैसा ही है। जहाँ विरुश्का की शादी पिछले साल 11 नवम्बर को हुई थी। तो वहीं दीपवीर 14-15 नवम्बर को शादी कर रहे हैं।
प्राइवेट वेडिंग
अनुष्का और विराट की शादी को लेकर उस वक़्त चर्चा तो बहुत थी लेकिन कोई नहीं जानता था कि दोनों यूँ अचानक शादी कर लेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई दोनों की शादी ने सबकी हैरान कर दिया। कुछ उसी तरह दीपवीर शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने करीब 1 महीने पहले अपनी शादी का एलान कर दिया था। उसके बाद भी मीडिया का कैमरा दोनों की एक भी तस्वीर सामने नहीं ला पाया। ये शादी कड़ी सुरक्षा बीच पूरी हुई।
सब्यसाची
अनुष्का और दीपिका की शादी में डिस्टिनेशन इटली के अलावा डिज़ाइनर सब्यसाची भी कॉमन है। सब्यसाची ब्राइडल लहंगों के लिए खासा फेमस है। अनुष्का और विराट का शादी वाला ऑउटफिट सब्यसाची द्वारा डिजाईन था। अब दीपवीर भी अपनी शादी में सब्यसाची कलेक्शन पहने हैं।
फोटोग्राफ़र
आपने अनुष्का और विराट की शादी की फ़ोटोज़ तो देखी होंगी। ये तस्वीरें किसी और ने नहीं बल्कि ‘द वेडिंग फिल्मर’ के विशाल पंजाबी ने खींची थी। और अब विरुश्का की तरह दीपिका और रणवीर की शादी के भी खूबसूरत पलों को विशाल अपने कैमरे में कैद करेंगे।
हेयरस्टाइलिश
विरुश्का की शादी में अनुष्का ने बालों में गुलाब के फूल लगाकर जो हेयरस्टाइल बनाया था। ये किसी और ने नहीं बल्कि पॉपुलर हेयरस्टाइलिश गेब्रियल जॉर्जियू ने बनाया था। अब दीपवीर की शादी में दीपिका का हेयरस्टाइल गेब्रियल ही करेंगी।
शादी से करेंगे मदद
ये बात कम ही लोग जानते हैं कि अनुष्का और विराट ने अपनी शादी की तस्वीरों को बेचा था। जी हाँ, उन्होंने एक चैरिटी को सपोर्ट करते हुए अपनी शादी की तस्वीरों को बेच कर वो सारा पैसा चैरिटी में दान कर दिया था। कुछ उसी तरह दीपिका और रणवीर ने अपने इनविटेशन कार्ड में साफ़ लिखा है कि उन्हें गिफ्ट देनी की जगह उस चैरिटी के नाम चेक दिया जाये जिसे वो सपोर्ट करते हैं। ऐसे में दोनों के साथ सामाजिक भलाई भी कर रहे हैं।