अजय देवगन ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जानकार उड़ जायेंगे होश

    अजय देवगन ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जानकार उड़ जायेंगे होश

    अजय देवगन ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जानकार उड़ जायेंगे होश

    देश कोरोना वायरस महामारी के बीच हमारे बॉलीवुड सेलेब्स प्रॉपर्टी पर इंवेस्टमेंट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन, अलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, ऋतिक रोशन और डायरेक्टर आनंद एल राय के बाद अब अजय देवगन ने अपने लिए दूसरा घर खरीद लिया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक अजय ने मुंबई के सबसे पोश इलाके जुहू में अपने लिए एक नया बंगला खरीदा है। कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के अंतर्गत इस बंगले की कीमत 60 करोड़ रूपये बताई जा रही है।

    अजय देवगन के प्रवक्ता की तरफ से बंगला खरीदने की पुष्टि भी की गई है। एक्टर ने ये घर उसी गली में खरीदा है जहां पहले से ही उनका मौजूदा घर शक्ति है। हालांकि,बंगले की कीमत का खुलासा एक्टर के प्रवक्ता ने नहीं बल्कि रियल एस्टेट सूत्रों द्वारा किया गया है। सूत्र के मुताबिक इस बंगले की कीमत 65 से 75 करोड़ के आस पास थी। लेकिन महामारी के चलते रेट में मिले डिस्काउंट से ये बंगला खरीदा होगा।  590 स्क्वायर फीट में फैला ये बंगला पहले पुष्पा वालिया के नाम पर था। 7 मई को अब अजय देवगन और उनकी माँ वीना देवगन के नाम सौंप दिया गया है।

    अजय देवगन ने मुंबई में खरीदा खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जानकार उड़ जायेंगे होश

    बता दें, अजय देवगन और काजोल पिछले करीब एक साल से मुंबई में अपने लिए नया घर तलाश रहे थे। पिछले साल दिसंबर में बंगले पर बातचीत शुरू की गई। वहीं 7 मई को ये बंगला एक्टर को सौंप दिया गया। अजय के इस नए आशियाने में रेनोवेशन का काम भी शुरू हो गया है। ये बंगला जुहू के सबसे पोश इलाके में हैं। इसके आस पास ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और अक्षय कुमार सहित कई सेलेब्स का घर है।