'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में दिव्यांका नहीं, देवोलीना भट्टाचार्जी निभाएंगी लीड रोल?

    'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में दिव्यांका नहीं, देवोलीना निभाएंगी लीड रोल?

    'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में दिव्यांका नहीं, देवोलीना भट्टाचार्जी निभाएंगी लीड रोल?

    टीवी के सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दूसरे सीजन को ऑडियंस के सामने लाने की तैयारी हो रही है। पिछले दिनों खबरें थीं कि इस शो के नए सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी लीड रोल में नज़र आ सकती हैं। वहीं नकुल मेहता मेल लीड में रहेंगे। लेकिन हाल में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने साफ़ कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं बनने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि लुक टेस्ट में वो नकुल से थोड़ी बड़ी लग रही हैं। स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी उतनी अच्छी नहीं लग रही है। इसलिए वो ये शो नहीं करना चाहती हैं। वहीं अब एक ताजा खबर सामने आई है। रिपोर्ट की माने तो इस शो के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी से संपर्क किया गया है।

    शो से जुड़े करीबी सूत्र ने TOI को बताया-‘हम देवोलीना के साथ बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि डील जल्द ही हो जाएगी। उसने लुक टेस्ट दिया है और यह वास्तव में अच्छा लग रहा है।‘

    देवोलीना ने स्टारप्लस के शो ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहु के किरदार में नज़र आई थीं। उन्हें इस शो में काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट और सीजन 14 में  एजाज खान की प्रोक्सी बनकर पहुंची। उन्हें साथ निभाना साथिया के दूसरे सीजन में भी देखा गया था। लेकिन ऑडियंस को पसंद नहीं आया। अब उन्हें ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में देखने का इंतजार हो रहा है।