साथ निभाना साथिया 2 के लिए इंतजार खत्म, 19 अक्टूबर से टीवी पर हॉग टेलीकास्ट?

    साथ निभाना साथिया 2 के लिए इंतजार खत्म, 19 अक्टूबर से टीवी पर हॉग टेलीकास्ट?

    साथ निभाना साथिया 2 के लिए इंतजार खत्म, 19 अक्टूबर से टीवी पर हॉग टेलीकास्ट?

    स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' अपने नए सीजन के साथ टीवी पर वापस लौट रहा है। ये सीरियल 7 सालों तक ऑडियंस का फेवरेट बना रहा। अब इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हाल में शो का प्रोमो भी सामने आया था जिसमें गोपी बहु यानी देवोलीना भट्टाचार्जी नज़र आई थीं। अब इस सीरियल के लिए  फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इसकी टेलीकास्ट की डेट सामने आ गई है।

    दरअसल, पहले खबरें थीं कि ये शो एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ को रिप्लेस कर अपनी जगह बना सकता है। लेकिन बाद में बताया गया कि राजन शाही के सीरियल ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ की जगह दिखाया जायेगा। ताजा खबरों की माने तो ‘साथ निभाना साथिया 2’ 19 अक्टूबर से रात 9 बजे स्टार प्लस पर दिखाया जायेगा। इसकी अधिकारिक पुष्ठी अभी नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ का आखिरी एपिसोड 16 अक्टूबर को दिखाया जायेगा। इसके बाद 19 से गोपी बहु टीवी पर नज़र आयेंगी।

    बता दें, इस बात सीरियल में देवोलीना, रूपल पटेल और मोहम्मद नजीम के अलावा स्नेहा जैन और हर्ष नागर जैसे एक्टर्स भी नज़र आ सकते हैं। अब उम्मीद है सीजन 2 भी लोगों को खूब पसंद आये।