घर लौटे धर्मेंद्र, डेंगू की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

    घर लौटे धर्मेंद्र, डेंगू की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

    घर लौटे धर्मेंद्र, डेंगू की वजह से अस्पताल में थे भर्ती

    डेंगू के चलते धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो तीन दिनों से मुंबई में खार इलाके के अस्पताल मे भर्ती थे। हालांकि अब वो ठीक हैं और घर लौट आए हैं। हालांकि वो फिलहाल अपने लोनावला के फार्म हाउस मे नहीं बल्कि मुंबई के घर गए हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र अब ज्यादातर अपने फार्म हाउस मे ही रहते हैं। समय समय पर वो फार्म से अपनी वीडियोज और फोटोज भी शेयर करते रहते थे।

    तबीयत बिगड़ने के बाद से ही धर्मेंद्र जल्द से जल्द घर लौटना चाह रहे थे। वो अपने बेटों सनी देओल और बॉली देओल के साथ घर लौटे हैं।

    धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म यमला पगला दिवाना में नजर आए थे। वैसे वो अब टीवी की दुनिया से दूर ही रहते हैं लेकिन अपने पाते करण देओल की फिल्म प्रमोशन के लिए वो कई शोज में नजर आए और फिल्म का प्रमोशन करते दिखे।