क्या दीपिका पादुकोण ने हटवा दिया रणबीर कपूर का RK टैटू?

    क्या दीपिका पादुकोण ने हटवा दिया रणबीर कपूर का RK टैटू?

    क्या दीपिका पादुकोण ने हटवा दिया रणबीर कपूर का RK टैटू?

    एक वक्त था जब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के किस्से हर किसी की जुबान पर थे। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। उस वक्त दीपिका ने अपनी गर्दन के पीछे एक RK नाम का एक टैटू भी बनवाया था। लेकिन बाद में दीपिका और रणबीर अलग हो गए और बाद में दीपिका की रणवीर सिंह के साथ शादी हुई।

    काफी समय तक दीपिका की गर्दन पर वो टैटू देखा गया था, लेकिन अब दीपिका की जो तस्वीर सामने आई है, उमसें वो टैटू नजर नहीं आ रहा है। दरअसल दीपिका इन दिनों अपनी फिल्म छपाक की प्रमोशन में जुटी हैं और सोमवार को जब निकलीं तो उन्होंने एक मल्टीकलर साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाऊज पहना था। उनकी कुछ पीछे की साइड से भी फोटो आई हैं, जिसमें उन्होंने जूड़ा बनाया है लेकिन गर्दन पर RK का टैटू नजर नहीं आ रहा है।

    तो क्या दीपिका ने पूरी तरह से टैटू हटवा लिया है या किसी तरह उसे बस छिपा लिया है। ये तो खुद दीपिका ही बता सकती हैं।

    वहीं दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। ये फिल्म एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मेसी भी अहम रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसमें वो कपिल देव की पत्नी का रोल करेंगी। जबकि कपिल देव का रोल उनके ही पति रणवीर सिंह निभा रहे हैं।