क्या दीपिका पादुकोण ने साइन की करण जौहर की अगली फिल्म, पढ़िए डिटेल!

    क्या दीपिका पादुकोण ने साइन की करण जौहर की अगली फिल्म?

    क्या दीपिका पादुकोण ने साइन की करण जौहर की अगली फिल्म, पढ़िए डिटेल!

    इसमें कोई शक की बात नहीं है कि दीपिका पादुकोण कितनी कमाल की एक्ट्रेस हैं। इसलिए बॉलीवुड में उनके पास एक के बाद एक दूसरी फिल्म तैयार रहती है। 'पद्मावत' एक्ट्रेस के बारे में एक खबर ये भी आ रही है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ साइन की है।

    अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर करण जौहर की फिल्म में हमें दीपिका देखने को मिलेंगी। पिछली बार दीपिका करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में नजर आई थीं। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी।

    फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को कुछ हफ्ते पहले करण जौहर के ऑफिस जाते हुए देखा गया था। बताया गया कि उन्हें स्क्रिप्ट सुनाने के लिए बुलाया गया था। दीपिका को कहानी पसंद आई है। रिपोर्ट में ये कहा गया कि दीपिका ने फिल्म के लिए हां कर दिया है और अब दूसरी लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। ये एक महिला आधारित फिल्म होगी और करण जौहर इसे प्रोड्यूस करेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म को शकुन बत्रा डायरेक्ट करेंगे।

    वहीं दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म '83' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके रियल लाइफ के पति रणवीर सिंह लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का रोल कर रहे हैं। दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया का रोल करेंगी। इसके अलावा दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में भी नजर आएंगी। इसमें वो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार करेंगी। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी भी नजर आएंगे। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।