कियारा अडवाणी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, दो महीने पहले ही गईं थीं डेट पर

    कियारा अडवाणी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा

    कियारा अडवाणी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, दो महीने पहले ही गईं थीं डेट पर

    कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर की खबर लंबे समय से चली आ रही है। दोनों अक्सर साथ ही देखे जाते हैं फिर चाहे बॉलीवुड पार्टीज हो या एयरपोर्ट। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। लेकिन ओस बार कियारा ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे ये बात कन्फर्म मानी जा रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    दरअसल, हाल में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में जब कियारा से पूछा गया कि आखिरी बार उन्होंने किसे डेट किया। इस पर कियारा ने जवाब दिया,"आखिरी बार मैं जब डेट पर गई थी....उसके साथ में कुछ वक्त के लिए इस साल गई थी। और इस साल के लिए सिर्फ दो महीने, तो अब आप अपना गणित कर लें।"

    कियारा अडवाणी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, दो महीने पहले ही गईं थीं डेट पर

    बता दें, इस साल की शुरुआत में कियारा सिद्धार्थ के साथ मालद्विप छुट्टियां मनाने गई थीं। तो क्या इस जवाब के साथ कियारा ने इस ओर इशारा कर दिया है कि वो सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। वैसे कुछ दिनों पहले कियारा सिद्धार्थ के पेरेंट्स भी मिली थीं। मतलब बात जरुर आगे तक बढ़ गई है।

    बता दें, सिद्धार्थ और कियारा जल्द फिल्म ‘शेरशाह’ में भी साथ नज़र आने वाले हैं। ये पहली बार है जो दोनों किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करहे हैं। ऐसे में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने का भी इंतजार बढ़ गया है। शेरशाह, 1999 के कारगिल युद्ध के हीरो रहे विक्रम बत्रा की कहानी है। विक्रम ने पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी थी। इस फिल्म के डायरेक्टर विष्णुवर्धन हैं और इसे प्रोड्यूस करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म में कियारा अडवाणी उनकी मंगेतर की भूमिका में नज़र आयेंगी।