दिलीप कुमार को इसलिए नहीं दी गई दोनों छोटे भाइयों के निधन की जानकारी

    दिलीप कुमार को इसलिए नहीं दी गई दोनों छोटे भाइयों के निधन की जानकारी

    दिलीप कुमार को इसलिए नहीं दी गई दोनों छोटे भाइयों के निधन की जानकारी

    दिलीप कुमार और उनके परिवार के लिए ये मुश्किल वक़्त है। हाल में उन्होंने अपने दोनों छोटे दोनों भाई असलम खान (88) और एहसान खान (90)  को खो दिया है। पिछले महीने दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लेकिन दोनों को ही बचाया नहीं जा सका। वहीं अपने दोनों छोटे भाइयों को खो चुके दिलीप कुमार को इस बारे में जानते ही नहीं है कि उनके दोनों भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस बात की पुष्टि खुद उनकी पत्नी सायरा बानो ने एक लीडिंग पोर्टल से बात करते हुए कहा।

    दिलीप कुमार को इसलिए नहीं दी गई दोनों छोटे भाइयों के निधन की जानकारी

    पोर्टल से बात करते हुए सायरा बानो ने बताया- 'दिलीप साहब को यह नहीं बताया गया है कि असलम भाई और एहसान भाई नहीं रहे। हम उन्हें हर तरह की परेशान करने वाली खबरें उनसे दूर रखते हैं। जब अमिताभ बच्चन COVID-19 से संक्रमित होकर नानावती अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब भी हमने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी थी। वह अमिताभ को बहुत पसंद करते हैं।''  आगे उन्होंने एक्टर की हेल्थ पर भी बात की। उन्हों कहा- ''वह ठीक हैं। उन्हें क्वारंटाइन में रखना हमारी पहली प्राथमिकता है, लेकिन हाल ही में डिहाइड्रेशन के चलते उनके ब्लड प्रेशर में कुछ बदलाव हुए थे। उनका इलाज चल रहा है।''

    बता दें, पिछले दिनों दिलीप कुमार के दोनों छोटे भाई एहसान और असलम खान को कोरोना होने के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इलाज के दौरान असलम की तबियत ज्यादा बिगड़ी और ICU में रखने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने 21 अगस्त को अपनी आखिरी सांस ली। वहीं करीब दो हफ्ते तक बीमारी से लड़ने वाले एहसान भी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 2 सितंबर को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। परिवार से दो सदस्यों के यूं चले जाने से सभी दुखी हैं।