दिलीप कुमार का निधन: मुंबई में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार; पहले घर ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर!

    दिलीप कुमार का निधन: मुंबई में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार

    दिलीप कुमार का निधन: मुंबई में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार; पहले घर ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर!

    वेटरन बॉलीवुड एक्टर और सिनेमा आइकॉन दिलीप कुमार का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। 30 जून को, तबियत ख़राब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। अब खबर है कि दिलीप साहब का अंतिम संस्कार मुंबई में आज शाम 5 बजे किया जाएगा। उनकी देह को जुहू में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। रिपोर्ट्स में बताया गया कि अंतिम संस्कार से पहले उनके शरीर को, उनके घर ले जाया जाएगा। उन्हें 10-11 बजे के बीच हॉस्पिटल से, उनके पाली हिल वाले घर के लिए लेकर जाया गया।

    हॉस्पिटल से दिलीप साहब का शरीर लेकर घर के लिए निकलीं उनकी पत्नी सायरा बानो की कुछ तस्वीरें भी मीडिया में सामने आई हैं। दिलीप साहब के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा गया, “शवाधान शाम 5 बजे। सांताक्रूज़ मुंबई में जुहू क़ब्रिस्तान”।

    इससे पहले दिलीप कुमार की पत्नी ने उनकी सेहत में सुधर को लेकर ट्वीट भी किया था, लेकिन फैन्स की ये ख़ुशी ज्यादा देर तक बरक़रार नहीं रही और दिलीप साहब के सहयोगी फैसल फारुकी ने, उनके ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट करते हुए बताया, “भारी ह्रदय और बेहद दुःख के साथ, मैं अनाउंस करता हूं कि हमारे प्यारे दिलीप साहब नहीं रहे, कुछ मिनट पहले”। अपने ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, “ईश्वर हमें बनाता है और हम उसी के पास लौटते हैं”।