अंग्रेजी मीडियम और रूही अफ्जा की रिलीज डेट हुई फाइनल, दिनेश विजन ने किया ऐलान

    अंग्रेजी मीडियम और रूही अफ्जा की रिलीज डेट हुई फाइनल

    अंग्रेजी मीडियम और रूही अफ्जा की रिलीज डेट हुई फाइनल, दिनेश विजन ने किया ऐलान

    फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज डेट फाइनल कर दी है। उनकी ये फिल्मे हैं - अंग्रेजी मीडियम और रूही अफ्जा। इनमें से पहली फिल्म अंग्रेजी मीडियम 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा रूही अफ्जा 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

    बात करें अंग्रेजी मीडियम की तो इसमें लंबी बीमारी के बाद इरफान खान लौट रहे हैं। ये फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। अंग्रेजी मीडियम में उनके अलावा करीना कपूर दीपक डोबरियाल और राधिका मदान भी नजर आएंगी। जहां करीना कपूर एक पुलिस का रोल कर रही हैं वहीं राधिका इरफान की बेटी के रोल में नजर आएंगी। इसे होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं।

    इसके अलावा रूही अफ्जा में पहली बार जाह्नवी कपूरी, राजकुमार राव और वरुण शर्मा एक साथ नजर आएंगे। ये एक कॉमेडी हॉरर फिल्म होने वाली है। इसे हार्दिक मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं।

    वैसे साल 2019 की बात करें तो उनकी फिल्म मेड इन चाइना का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ। राजकुमार राव और मौनी राय इस फिल्म में लीड रोल में हैं। ये फिल्म 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है। वहीं उनकी दूसरी फिल्म बाला है जिसमें आपको आयुष्मान भूमि पेडनेकर और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 22 नवंबर 2019 रिलीज हो रही है।