दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक बार फिर स्क्रीन पर आएंगे नजर, ये है नया प्रोजेक्ट

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक बार फिर स्क्रीन पर आएंगे नजर

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक बार फिर स्क्रीन पर आएंगे नजर, ये है नया प्रोजेक्ट

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों की कैमेस्ट्री देखते ही बनती है। न सिर्फ स्क्रीन पर बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी जब दीपिका शोएब के साथ व्लॉग बनाकर शेयर करती हैं तो वो भी काफी वायरल होता है। पहली बार दोनों ससुराल सिमर का शो में नजर आई थीं। इसके बाद दोनों ने नच बलिए 8 में भी हिस्सा लिया था।

    अब एक वेब पॉर्टल के जरिए पता चला है कि कपल एक म्यूजिक वीडियो के जरिए दोबारा स्क्रीन पर दिखाई देगा। दीपिका और शोएब की ये 'यार दुआ' के बाद दूसरी म्यूजिक वीडियो होने वाली है, जिसे फैंस ने पसंद किया था। इस नई वीडियो की शूटिंग फिलहाल हिमाचल प्रदेश के शिमला में हो रही है।

    दीपिका और शोएब ने शादी से पहले एक दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था। दीपिका आखिरी बार 'ससुराल सिमर का 2' में नजर आई थीं, जबकि शोएब पिछली बार 'इश्क में मरजावां' शो में दिखाई दिए थे। वैसे आपको इनको लगातार देखना है तो दोनों यूट्यूब के जरिए अपने फैंस को अकसर एंटरटेन करते रहते हैं। दीपिका अपनी निजी जिंदगी के बारे में यूट्यूब पर शेयर करती हैं और फैंस इन्हें काफी पसंद करते हैं।