दीपिका कक्कड़ के ससुर को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, पति शोएब ने कहा- दुआ कीजिए

    दीपिका कक्कड़ के ससुर को हुआ ब्रेन स्ट्रोक

    दीपिका कक्कड़ के ससुर को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, पति शोएब ने कहा- दुआ कीजिए

    दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम के घर से एक बुरी खबर आई है। शोएब के पिता को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और उन्हें आईसीयू में भर्ती हैं। शोएब ने खुद ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने लिखा, ''एक बार फिर से आप सब लोगों की दुआओं और सहारे की जरूरत है। पापा को रात को ब्रेन स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। और इस वक्त वो आईसीयू में है। तो प्लीज आप सभी दुआ कीजिए कि अल्लाह उन्हें जल्दी ठीक कर दें।''

    दीपिका कक्कड़ के ससुर को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, पति शोएब ने कहा- दुआ कीजिए

    दीपिका ने भी शोएब के मैसेज को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दोबारा शेयर किया है। फैंस इसके बाद से थोड़ा दुखी हैं और वो शोएब के पिता के लिए दुआ मांग रहे हैं।

    दीपिका और शोएब पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों के सोशल मीडिया पर तो लाखों फॉलोअर्स हैं ही साथ ही दोनों दीपिका के यूट्यूब चैनल पर भी काफी छाए रहते हैं। दीपिका अपनी रोजमर्रा जिंदगी से जुड़ी चीजें इस चैनल पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पूरे परिवार ने मिलकर ईद मनाई थी।