शानदार फ़िल्में बनाने वाले अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड से दिया इस्तीफा, हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा का मिला समर्थन

    शानदार फ़िल्में बनाने वाले अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड से दिया इस्तीफा

    शानदार फ़िल्में बनाने वाले अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड से दिया इस्तीफा, हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा का मिला समर्थन

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिस्म, गुटबाजी, इनसाइडर-आउटसाइडर जैसे मुद्दों पर बहस तेज हो गई है। इस बहस में इंडस्ट्री के लोग दो भागों में बंटे नज़र आ रहे हैं। ऐसे में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो खुल कर अपनी बात दुनिया इ सामने रख रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो छुप्पी साधे रखे हुए हैं।

    इस बहस के बीच बड़ी खबर ये है कि डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने रिजाइन कर दिया है। अनुभव सिन्हा 'तुम बिन' मुल्क, थप्पड़, आर्टिकल 15 जैसी शानदार फ़िल्में बना चुके हैं। उनके रिजाइन के बाद सब ही हैरान हैं। अनुभब सिन्हा ने ट्वीट में लिखा ‘बस बहुत हो गया। मैं बॉलीवुड से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।’ इस एलान के बाद अनुभव सिन्हा ने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदल लिया और अपने नाम के आगे नॉट बॉलीवुड जोड़ लिया।

    अनुभव सिन्हा द्वारा चलाई इस मुहीम को बाकी फिल्ममेकर्स का समर्थन मिल रहा है। सुधीर मिश्रा ने ट्वीट कर ना सिर्फ अनुभव सिन्हा के फैसले का समर्थन किया बल्कि उन्होंने माना कि उनकी नज़र बॉलीवुड नाम का कुछ था ही नहीं। सुधीर मिश्रा लिखते हैं ‘क्या है ये बॉलीवुड। मैं तो उस सिनेमा का हिस्सा बनने आया था जहां सत्यजीत रे, राज कपूर, गुरु दत्त,बिमल रॉय, जावेद अख्तर जैसे लोग काम करते हैं। मैं तो हमेशा हमेशा इसी इंडस्ट्री के साथ रहने वाला हूं।’

    आगे डायरेक्टर हंसल मेहता का भी ट्वीट आता है और वो लिखते हैं ‘मैंने भी बॉलीवुड छोड़ दिया। लेकिन वैसे ये पहले भी कभी अस्तित्व में नहीं था।’ अनुभव अपने इन दोनों साथी फिल्ममेकर्स के सपोर्ट से खुश नज़र आये। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा  -चलो एक और गया, सुन लो भाइयों, अब आप जब भी बॉलीवुड की बात करते हैं, आप हमारी बात नहीं कर रहे होंगे।’

    बता दें, इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में बहस तेज हो गई है। एक दूसरे को टारगेट और इल्जाम लगाने में लगे हुए हैं। कंगना रनौत अपने कई इंटरव्यूज में बॉलीवुड के कई एक्टर्स, फिल्ममेकर्स पर निशाना साध चुकी हैं। वहीं इस लड़ाई में अनुराग कश्यप, रणवीर शोरे, समीर सोनी, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा जैसे नाम पहले से सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। उम्मीद है इस मुद्दे का जल्द कोई समाधान निकला जायेगा।