रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए 8 होटल्स में किया रहने खाने का इंतजाम

    रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए 8 होटल्स में किया रहने खाने का इंतजाम

    रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए 8 होटल्स में किया रहने खाने का इंतजाम

     कोरोना वायरस की जंग में देश एक साथ लड़ रहा है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में रोजाना कमाने वाले दिहाड़ी मज़दूर, स्ट्रीट की दुकानों के बचे कुचे खाने से पेट भरने वाले जानवर भूखे हैं। इनकी मदद के किये बॉलीवुड सितारे अपनी अपनी तरफ से मदद कर रहे हैं। किसी ने पीएम केयर्स, सीएम फंड में डोनेट किया है, तो कोई खुद इनकी मदद के लिए आगे आ गया है। अब ऐसे में एक बार फिर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

    रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए 8 होटल्स में किया रहने खाने का इंतजाम

    अपनी फिल्मों में पुलिस की वर्दी का मान बढ़ाने वाले रोहित शेट्टी ने पुलिस की मदद की है। उन्होंने पूरे मुंबई शहर 8 होटलों में ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के लिए आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने, नाश्ते और खाने का बंदोबस्त किया है। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले आकर आराम कर सकते हैं, लंच और डिनर भी इन्हें दिया जायेगा। रोहित के इस काम की सराहना करते हुए मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर इस खबर की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है- 'रोहित शेट्टी ने हमारे ऑन ड्यूटी कोविड वॉरियर्स के लिए शहर के आठ होटलों में आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने, नाश्ते और खाने का इंतज़ाम किया है कोरोना से इस लड़ाई में हमारी मदद करने और मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं'

    रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए 8 होटल्स में किया रहने खाने का इंतजाम

    बता दें, ये कोई पहला मौका नहीं है इससे पहले भी रोहित शेट्टी कई बार मदद के लिए सामने आये हैं। कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए भी उन्होंने बड़ी रकम दान की थी। अब एक बार फिर वो पुलिसवालों के दर्द को समझते हुए आगे आये हैं। वैसे रोहित से पहले सोनू सूद, आयेशा टाकिया के पति ने भी अपने होटल के द्वार खोल दिए थे। वहीं शाहरुख़ खान ने क्व़ारंटीन के लिए अपना पर्सनल ऑफिस तक ऑफर किया था। ऐसे देश एक साथ लड़ रहा है।